फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota India register 2.4 percent year on year growth this November 2020, Read sales report

त्योहारी सीजन में Toyota की कारों को मिला भारतीय ग्राहकों का साथ, नवंबर महीने में बिके 8508 यूनिट्स

Thu, 03 Dec 2020 04:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 03 Dec 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Toyota India register 2.4 percent year on year growth this November 2020, Read sales report
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

इस त्योहारी सीजन टोयोटा इंडिया (Toyota India) को ग्राहकों का बेहतर साथ मिला, जहां कंपनी की गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री हुई है। नवंबर 2020 में टोयोटा के 8508 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 8312 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल से इसकी तुलना करें तो इस नवंबर महीने 2.4 फीसदी ज्यादा कंपनी की गाड़ियां बिकी हैं। हालांकि, अगर पिछले महीने से इसकी तुलना की जाए तो कंपनी की बिक्री में 31 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि अक्तूबर 2020 में कंपनी ने कुल 12,373 गाड़ियों की बिक्री की थी। 

विज्ञापन

सितंबर की तुलना में अक्तूबर महीने में कंपनी की बिक्री में 52 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई थी। हालांकि, सितंबर से तुलना की जाए तो कंपनी ने नवंबर महीने में भी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की है। बता दें कि कंपनी ने सितंबर 2020 में कुल 8116 यूनिट्स की बिक्री की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल के त्योहारी सीजन से तुलना करें तो इस साल त्योहारी सीजन में टोयोटा को 10 से 13 फीसदी ज्यादा फायदा हुआ है। बाजार में बढ़ी मांग के चलते कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी का ज्यादा रिटेल दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed