{"_id":"5b8d1be642c79246773ebee0","slug":"toyota-hike-price-of-three-cars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोयोटा की इन कारों के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे, जाने कौन-सी कार सेग्मेंट से बाहर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टोयोटा की इन कारों के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे, जाने कौन-सी कार सेग्मेंट से बाहर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
टोयोटा इनोवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोयोटा ने मार्केट में मौजूद अपनी बेहद ही पॉपुलर इनोवा क्रिस्टा, इनोवा क्रिस्टा टुअरिंग स्पोर्ट और फॉर्च्यूनर को एक साथ अपडेट किया है । कंपनी ने अपनी इन नई कारों में नए सेफ्टी फीचर्स के साथ-साथ कई लेटेस्ट टेक्निकल अपडेट भी किये हैं। नई कारो में में एमरजेंसी ब्रेक सिग्नल, रियर फॉग लैंप, फ्रंट एलईडी फॉग लैंप और एंटी थेफ्ट अलार्म के साथ ग्लास ब्रेक और अल्ट्रासोनिक सेंसर स्टैंडर्ड के तौर पर दिया जायेगा ।
इसके अलावा इनोवा क्रिस्टा और इनोवा क्रिस्टा टुअरिंग स्पोर्ट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ऑडियो कंट्रोल, पावर-फोल्डिंग ORVMs, पैडल लैंप्स और स्पीड सेंसेटिव डोर लॉक/अनलॉक दिये गए हैं।

टोयोटा फॉर्चूयनर
कंपनी ने अपनी फॉर्च्यूनर में भी अब कई नए एडिशनल फीचर्स जोड दिये हैं। जिनमें पैसेंजर-साइड पावर सीट, अल्ट्रासोनिक सेंसर के साथ एंटी थेफ्ट अलार्म, एमरजेंसी ब्रेक सिग्नल, रियर फॉग लैंप और इलेक्ट्रोक्रोमिक इनर रियर-व्यू मिरर आदि शामिल हैं।हालांकि इनमें फिलहाल कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
नए फीचर्स अपडेट करने के साथ ही टोयोटा ने इन तीन कारों की कीमतों में भी इजाफा किया है। जिसके बाद इनोवा क्रिस्टा की कीमत अब 14.65 लाख से शुरू होती है जो टॉप वेरिएंट के लिए 22.06 लाख तक जाती है। वहीं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा टुअरिंग स्पोर्ट के बेस वेरिएंट की कीमत 18.59 लाख रुपए रखी गई है जो कि टॉप-एन्ड वेरिएंट के लिए 23.06 लाख रुपए है। टोयोटा फॉर्च्यूनर के नए कीमतों की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत है 27.27 लाख (पहले 26.69 लाख थी) है जबकि टॉप वेरिएंट के लिए आपको 32.97 लाख रुपए चुकाने पडेंगे।