{"_id":"61546f9c8ebc3ec8b024bc6c","slug":"toyota-frontlander-suv-teaser-image-comes-ahead-of-global-debut-know-expected-specifications-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Toyota Frontlander SUV: टोयोटा ने अपनी नई एसयूवी की दिखाई पहली झलक, जारी की टीजर तस्वीर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota Frontlander SUV: टोयोटा ने अपनी नई एसयूवी की दिखाई पहली झलक, जारी की टीजर तस्वीर
Wed, 29 Sep 2021 07:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:22 PM IST
सार
Toyota (टोयोटा) ने वैश्विक बाजारों के लिए अपनी नई Frontlander (फ्रंटलैंडर) एसयूवी की एक टीजर तस्वीर जारी की है। नई एसयूवी हाल ही में सामने आई कोरोला क्रॉस एसयूवी पर आधारित है और देखने में वैसी ही लग रही है।
विज्ञापन
Toyota Frontlander SUV Teaser
- फोटो : Toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Toyota Frontlander SUV Teaser : Toyota (टोयोटा) ने वैश्विक बाजारों के लिए अपनी नई Frontlander (फ्रंटलैंडर) एसयूवी की एक टीजर तस्वीर जारी की है। नई एसयूवी हाल ही में सामने आई कोरोला क्रॉस एसयूवी पर आधारित है और देखने में वैसी ही लग रही है। इसकी पहले से ही चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री की जा रही है। नई फ्रंटलैंडर एसयूवी की सबसे पहले चीनी बाजार में लॉन्च होने की सबसे अधिक संभावना है। जिसके बाद इसे अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।
पोजिशनिंग की बात करें तो फ्रंटलैंडर एसयूवी को मौजूद RAV4 (आरएवी4) एसयूवी के नीचे रखा जाएगा। टोयोटा इसे चीन के ब्रांड GAC के साथ साझेदारी के तहत बनाएगी। इस टीजर इमेज में एसयूवी के साइड प्रोफाइल से लेकर रूफलाइन की झलक देखने को मिलती है।
बता दें कि, टोयोटा पहले से ही GAC के साथ अपने ज्वाइंट वेंचर के तहत कई मॉडल बेचती है। यह Wildlander (वाइल्डलैंडर) और Crown Klugger (क्राउन क्लगर) जैसी कारें बेचती है, जो टोयोटा आरएवी4 और हाईलैंडर एसयूवी की जुड़वा लगती हैं।

नई फ्रंटलैंडर एसयूवी अपनी ज्यादातर चीजें जापान-स्पेक कोरोला क्रॉस एसयूवी के साथ साझा करती है, जो जापानी बाजार में बेची जाती है। हालांकि फ्रंटलैंडर और कोरोला क्रॉस दोनों मॉडलों का साइड प्रोफाइल लगभग एक जैसा है, लेकिन फ्रंटलैंडर में हेडलैंप, फ्रंट मेन ग्रिल और बंपर में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं, जिससे इसका लुक कोरोला क्रॉस से थोड़ा अलग हो जाता है।
फ्रंटलैंडर को टोयोटा के TNGA (टीएनजीए) मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। वैश्विक बाजार में टोयोटा के एसयूवी और सेडान की एक बड़ी रेंज में इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंटलैंडर में एक 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो हाइब्रिड तकनीक से लैस है। इसमें AWD (ऑल व्हील ड्राइव) भी मिलेगा जो ज्यादातर वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध होगा।
भारत में कब होगी लॉन्च
चीन में पेश किए जाने के बाद इस एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दूसरी ओर, टोयोटा इंडिया अपनी आरएवी4 एसयूवी को देश में ला सकती है क्योंकि कुछ महीनों पहले भारतीय सड़कों पर इसे कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।