फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   toyota fortuner trd limited edition launched in india toyota kirloskar motor india toyota cars

Toyota Fortuner TRD लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और सारी डिटेल्स

Thu, 06 Aug 2020 06:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2020 06:50 PM IST
सार

  • Toyota Fortuner TRD लिमिटेड एडिशन सिर्फ डीजल इंजन और दो वेरिएंट्स के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी।
  • यह कार स्पेशल टेक्नोलॉजी पैकेज के तहत डिजिटल हाई-टेक ऑप्शनल एसेसरीज की एक रेंज के साथ आती है। 

विज्ञापन
toyota fortuner trd limited edition launched in india toyota kirloskar motor india toyota cars
Toyota Fortuner TRD Limited Edition - फोटो : Toyota

विस्तार

Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने भारत में स्पोर्टी लुक वाली Toyota Fortuner TRD Limited Edition (टोयोटा फॉर्च्यूनर TRD लिमिटेड एडिशन) लॉन्च की है। Toyota Fortuner TRD सिर्फ डीजल इंजन और दो वेरिएंट्स के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी। फॉर्च्यूनर TRD एडिशन को टोयोटा रेसिंग डेवलपमेंट (TRD) ने डिजाइन किया है। Toyota Fortuner के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में TRD लिमिटेड एडिशन का लुक ज्यादा स्पोर्टी है। इसके अलावा इस कार में कुछ नए फीचर भी मिलते हैं। 
विज्ञापन

एक्सटीरियर
एक्सटीरियर की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर TRD में एलईडी डीआरएलएस के साथ डस्क सेंसिंग बाइ-बीम एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। इस कार में क्रोम प्लेटेड डोर हैंडल और विंडो बेल्ट-लाइन, एलईडी फॉग लैंप और रियर कॉम्बिनेशन लैंप, ड्यूल टोन रूफ, चारकोल ब्लैक आर18 अलॉय व्हील, ऑटो फोल्ड ORVM और बहुत से फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
यह कार स्पेशल टेक्नोलॉजी पैकेज के तहत डिजिटल हाई-टेक ऑप्शनल एसेसरीज की एक रेंज के साथ आती है। इस पैकेज में हेड-अप डिस्प्ले (HUD), टायर प्रेशर मॉनिटर (TPMS), डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR), वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और वेलकम डोर लैंप जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही, इसे एयर आयोनाइजर भी मिलता है जो भारत में पहली बार टोयोटा की कार में मिल रहा है। 
विज्ञापन

सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर TRD में 7 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट के साथ व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, एबीएस, ईबीडी, इमर्जेंसी ब्रेक सिग्नल और इमर्जेंसी अनलॉक के साथ स्पीड ऑटो लॉक, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, दूसरी लाइन में Isofix और टीथर एंकर जैसे कई फीचर मिलते हैं। 

इंजन
इस स्पेशल एडिशन फॉर्च्यूनर में 2.8-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 3,400 rpm पर 130 Kw (177 PS) का पावर और 1600 – 2400 rpm पर 450 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में सिक्वेंशियल और पैडल शिफ्ट के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसे ऑटोमैटिक आइडलिंग स्टॉप / स्टार्ट फंक्शन के साथ पेश किया गया है। 

कीमत
Fortuner TRD 4x2 AT ट्रिम की कीमत 34.98 लाख रुपये और Fortuner TRD 4x4 AT की कीमत 36.88 लाख रुपये रखी गई है। टोयोटा फॉर्च्यूनर TRD लिमिटेड एडिशन की बुकिंग कंपनी की डीलरशिप पर शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed