क्या आपने देखी है टोयोटा की यह उड़ने वाली कार, नहीं तो देख लें आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज दुनिया भर की वाहन निर्माताओं में इलेक्ट्रिक कार को बनाने की होड़ मची हुई है। इस कार के साथ ही अब फ्लाइंग कार बनाने की और भी कंपनियां जागरूक हो रही हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी फ्लाइंग कार को पेटेंट किया है।
इस बात से यह तो साफ है कि मोबीलिटी की दुनिया में एक अनोखा काम होने जा रहा है। टोयोटा कि यह फ्लाइंग कार देखने में एकदम बड़े ड्रोन की तरह लग रही है। आपको बता दें, टोयोटा से पहले भी कई कंपनियां इस तरह की कार या कहें प्रोडक्ट पेश कर चुकी हैं। इस कार में विंग्स की बजाय राउटर का प्रयोग किया गया है।
जो कि इसे जमीन से उठने में मदद करते हैं। इस कार की एक और खूबी यह है कि यह जैसे ही जमीन की तरफ उतरती है वैसे ही इसमें मौजूद राउटर पहियों में बदल जाते हैं।
इस कार को एक साधारण कार की तरह भी सड़क पर दौड़ाया जा सकेगा। टोयोटा के इस वाहन में कुछ ऐसी तकनीक का प्रयोग किया गया है। कि जब यह हवा में उड़ाया जाता है तो ये एक सेंट्रल पिवॉट से आॅपरेट हो जाता है। इस दौरान वाहन में लगे पहिए एक राउटर की तरह काम करते हैं। और जब वाहन को जमीन पर उतारा जाता है तो इसमें हवा में राउटर की तरह काम करने वाले यही पहिए जमीन की सतह पर लैंड करते हैं।