जानिए Toyota Baleno और Toyota Vitara- Brezza कब होगी लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बाजार में टोयोटा प्रीमियम सेगमेंट से बाहर निकलकर मारुति की साझेदारी से हैचबैक बलेनो को लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा टोयोटा सब-4 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को भी अपने बैज के साथ भारतीय बाजार में उतारेगी। Toyota Baleno का नया वर्जन अक्टूबर 2020 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। वहीं विटारा ब्रेजा को टोयोटा के बैज के साथ 2021 के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा।
बता दें, Maruti Baleno और Vitara Brezza में फिएट वाला 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल मिलता है।हालांकि मारुति चाहती है कि टोयोटा आने वाली गाड़ियों में खुद से विकसित किये गए 1.5 लीटर डीजल इंजन को विकसित करें। जो Bharat Stage 6 के उत्सर्जन नियमों का पालन भी करे।
अगर टोयोटा Baleno और Vitara Brezza में मारुति की इच्छानुसार 1.5 लीटर का डीजल इंजन देती है तो वह यकीनन पहले वाले इंजन से ज्यादा पावर जनरेट करेगा। साथ ही यह छोटे इंजन वाले 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ न आकर 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
ये पहली बार नहीं है जब दो कंपनियां साझेदारी से एक दूसरे की गाड़ियों को अपने बैज के साथ लॉन्च करेगी। इससे पहले भी Nissan Terrano और Renault Scala के साथ ऐसा हुआ था। यहां पर Toyota की छवि Maruti Suzuki से ज्यादा प्रीमियम ब्रांड की है। इसलिए रीबैज के साथ आने वाली Baleno और Vitara Brezza की कीमत मौजूदा मारुति के वर्जन से ज्यादा होगी।