फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Top 5 things to remember for diesel car engine maintenance

डीजल इंजन की मेंटेनेंस में लापरवाही करना पड़ सकता है बहुत महंगा, ध्यान रखें ये 5 बातें

Mon, 29 Jul 2019 03:10 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 29 Jul 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Top 5 things to remember for diesel car engine maintenance
diesel car engine maintenance - फोटो : Social

डीजल कारें जहां माइलेज के मामले में किफायती होती हैं वही इनकी मेंटेनेंस थोड़ी महंगी साबित होती है। वैसे आज कल तो कई एडवांस्ड डीजल इंजन आ चुके हैं जो जेब पर उतने भारी नहीं पड़ते। लेकिन अक्सर देखनें में आता है कि लोग डीजल इंजन की मेंटेनेंस कराते समय अक्सर लापरवाही बरतते हैं जिसकी वजह से गाड़ी के इंजन को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आइये जानते हैं डीजल कार की सही मेंटेनेंस कैसे की जाती है।  

विज्ञापन

ऑयल चेंज

डीजल इंजन से ऑयल और ऑयल फिल्टर बदलना भी जरुरी है। इंजन को सही रखने के लिए लुब्रिकैंट का इस्तेमाल करते रहें। जब भी आपको लगे कि यह तेल काला हो गया है उसे तुरंत बदल दें। इतना ही नहीं यदि इंजन ऑयल कम हो रहा हो तो टॉपअप करवा लें, इस बात पर जरूर ध्यान दें की अगर बार-बार ऑयल काल पड़ रहा हो तो उसे नजरअंदाज बिलकुल न करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रेगुलर कूलैंट चेक करें

पेट्रोल इंजन की तुलना में डीजल इंजन जल्दी गरम होता है। ऐसे में कूलैंट का काम ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही कूलैंट की मात्रा भी सही रहनी चाइये। इसलिए इंजन में कूलैंट को समय-समय पर चेक करते रहें और जरुरत के समय कूलैंट डलवा लें। यह भी ध्यान रखें कि कहीं इंजन से कूलैंट लीक तो नहीं हो रहा है। अगर ऐसा है तो उसे जल्द ठीक करवाएं। कूलैंट के कम होने पर इंजन को भारी नुकसान होता है।  

विज्ञापन

फ्यूल फिल्टर

डीजल इंजन में फ्यूल फिल्टर का काम बहुत जरुरी होता है। यह पूरे फ्यूल को फिल्टर/साफ़ करता है। अगर आप इसे तय समय पर साफ नहीं करेंगे तो इसमें कचरा जमा हो जाएगा, जिससे आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही इन्हें नियमित अंतराल पर चेंज करवा लें। यह बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं होता। काफी हद तक यह इंजन को सुरक्षित भी रखता है।  

इंजन की साफ-सफाई

अक्सर देखने में आता है कि इंजन पर काफी धूल-मिट्टी जमा हो जाती है । क्योकिं हमारे देश में मौसम बदलते रहते हैं। इंजन पर जमा ये धूल-मिट्टी कफी हद तक इंजन को नुकसान पपहुंचा सकती है। इसलिए संसय-समय पर इंजन किसी कपड़े या ब्रश से जरूर साफ़ करें।

एयर फिल्टर

फ्यूल फिल्टर की तरह एयर फिल्टर की भी सफाई बेहद जरूरी है, साथ ही समय-समय पर इसकी जांच करते रहें। अगर इन्हें बदलने की जरुरत लगें तो तुरंत बदल लें। साफ एयर फिल्टर की वजह से इंजन के बाकी पार्ट्स भी अच्छे से काम करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed