फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   To increase the sales of cars, auto companies are focusing on new launches and facelift of vehicles

कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए ऑटो कंपनियों ने निकाली ये खास ‘तरकीब’, रॉकेट की रफ्तार से होगी सेल!

Wed, 14 Oct 2020 02:10 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 14 Oct 2020 02:10 PM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक 2020 के पहले नौ महीनों में ही नए लॉन्च और फेसलिफ्ट की संख्या पिछले साल के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा है...

विज्ञापन
To increase the sales of cars, auto companies are focusing on new launches and facelift of vehicles
Auto Expo 2020 Kia Seltos - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

महामारी के चलते कम बिक्री से जूझ रहे ऑटो सेक्टर गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके खोज रहा है। वाहन निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों पर कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट पेश करने के साथ एक खास रणनीति पर भी काम कर रही हैं। कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी गाड़ियों के फेसलिफ्ट लॉन्च कर रही हैं। खास तौर पर इन गाड़ियों के भी जिन्हें पिछले साल लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले ज्यादा नए लॉन्च

हाल ही में होंडा ने कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। जिसमें कंपनी ने स्पेशल ग्राफिक्स के साथ सीट कवर्स और कुछ नए फीचर शामिल किए हैं। वहीं किआ मोटर्स भी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस का स्पेशल एनीवर्सरी एडिशन लाने जा रही है। इसके अलावा रेनो ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार क्विड का निओटेक एडिशन लॉन्च किया है। टोयोटा इनोवा का फेसलिफ्ट लाने जा रही है। टाटा अपननी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का टर्बो एडिशन, कॉम्पैक्ट सेडान कार ह्यूंदै ऑरा का भी फेसलिफ्ट या खास एडिशन लाने की तैयारी कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक 2020 के पहले नौ महीनों में ही नए लॉन्च और फेसलिफ्ट की संख्या पिछले साल के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘जीरो’ से हीरो बनने की तैयारी

ग्रीष्मकाल में लॉकडाउन के दौरान ‘जीरो’ बिक्री देख चुका ऑटो सेक्टर कैसे भी उबरने की कोशिश कर रहा है। वाहन निर्माता कंपनियों की कोशिश है कि फेसलिफ्ट और नए लॉन्च से ही ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित किया जाए। इसका सबसे बड़ा उदाहरण किओ सोनेट है, जिसे कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान ही पेश किया और लॉन्चिंग तक सोनेट की की एडवांस बुकिंग 25 हजार को पार कर गई। इसके अलावा ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा शेयर रखने वाली कंपनियां एमजी मोटर, ह्यूंदै, मारुति सुजुकी और महिंद्रा के अलावा लग्जरी कारें बनाने वाली कंपनियां मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और जगुआर भी नए मॉडल्स के साथ मौजूदा मॉडल्स के फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन

अभी तक 45 वाहन लॉन्च

महामारी के दौरान सितंबर का महीना पहले से काफी बेहतर रहा है। मांग बढ़ने से डीलर्स में भी आत्मविश्वास लौटा है क्य़ोंकि पिछले कुछ महीनों के मुकाबले सितंबर में बिक्री 14 से 18 फीसदी बढ़ी है। अनुमान के मुताबिक अभी तक 45 वाहन लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें से 14 की कीमत 10 लाख से कम है। इन वाहनों में ज्यादा बदलाव मैकेनिकल हैं, साथ ही सॉफ्टवेयर और कनेक्टिंग टेक्नोलॉजी भी पेश की जा रही है। साथ ही, ग्लोबल फीचर लॉन्च और भारत में लॉन्चिंग के बीच का गैप घटा है।

एमजी मोटर और किआ मोटर्स सबसे आगे

इस दौरान लॉन्च हो रहे नए वाहनों में चार चीजें खासतौर पर देखी जा रही है, जिनमें हाइब्रिडाइजेशन और इलेक्ट्रिफिकेशन, इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टिविटी और ड्राइवर असिस्ट सिस्टम शामिल है। इन बदलावों में एमजी मोटर और किआ मोटर्स सबसे आगे हैं। वहीं ये दोनों कंपनियां ही पहली बार अपने-अपने सेगमेंट्स में कई नए फीचर पेश कर रही हैं, जिसका असर इनकी गाड़ियों की बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed