नई करोला ऑल्टिस लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित प्रीमियम ग्लोबल सेडान करोला ऑल्टिस को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई करोला ऑल्टिस को पूरी दुनिया के 150 देशों में टोयोटा बेच रही है और अब तक 44 मिलियन ऑल्टिस कारों को कंपनी ने बेचा है। इसकी डिजाइन को शुरू से ही ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से रखा गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख 87 हजार 500 रुपये एक्सशोरूम रखी गई है। नई करोला ऑल्टिस में एडवांस डायनेमिक एक्सटीरियर व आलीशान इंटीरियर दिया गया है। नया स्टाइलिश ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल व 16 इंच के एलॉय व्हील इस एग्जीक्यूटिव सेडान को शानदार अंदाज प्रदान करती है। इसके इंटीरियर में नए तरीके से डिजाइन किया गया इंस्ट्रूमेंट पैनल अपने मुलायम टच के साथ एक तरोताजा रंग प्रदान करता है।
नई करोलो ऑल्टिस में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन डुअल वीवीटी आई और 1.4 लीटर डीजल इंजन वैरिएबल नोजल टर्बो इंटरकूलर के साथ दिया गया है। इस बार के ऑल्टिस के एक स्पोर्ट मोड भी दिया गया है जिसका प्रयोग आप रोमांचक ड्राइव के लिए उस समय कर सकते हैं जब आप मस्ती के मूड में हों। 7 एयरबैग व हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, वेहिकल स्टेबिलिटी कंट्रोल इसके केबिन को एक संपूर्ण सुरक्षित कार बनाते हैं। इस कार में आपको ढेर सारे फीचर्स मिलेंगे, जिसका जिक्र हम आगे की स्लाइड में कर रहे हैं।
नई टोयोटा करोला ऑल्टिस की खूबियॉं
एक्सटीरियर में मिलेगा
- एडवांस्ड बाई-बीम एलईडी हेडलैंप्स
- एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप
- नया 3 डी वाला बंपर डिजाइन
- एडवांस्ड ग्रिल डिजाइन
- स्टाइलिश एलईडी टेल लैंप
- आकर्षक नए एलॉय व्हील
इंटीरियर में मिलेगा
- नए अंदाज में डिजाइन किया गया इंस्ट्रूमेंट पैनल साफ्ट टच डैशबोर्ड के साथ
- नए रंग वाला तरोताजा इंटीरियर
परफॉर्मेंस फीचर
- 7 स्पीड सुपर सीवीटीआई स्पोर्ट मोड व पैडल शिफ्ट के साथ
- नई करोला ऑल्टिस दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है
- 1.8 पेट्रोल इंजन विद डुअल वीवीटीआई
- 1.4 लीटर डीजल इंजन विद वैरिएबल नोजल टर्बो और इंटरकूलर
- स्पोर्ट ड्राइव मोड भी इसमें जोड़ा गया है
आरामदायक फीचर
- माइनस आयन जनरेटर
- ऑटोफोल्उ और रिवर्स ओआरवीएम
- नई करोला ऑल्टिस पीछे वाली रिक्लाइन सीटों को कायम रखा गया है
सुरक्षा फीचर्स
- 7 एसआरएस एयरबैग
- हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल
- वेहिकल स्टेबिलिटी कंट्रोल
- एबीएस एंड ईबीडी विद बीए