फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tips for fuel saving

बस यह तरीका अपनाएं और महंगा पेट्रोल भूल जाएं

Mon, 27 Aug 2018 01:59 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
tips for fuel saving
petrol

भारतीय बाजार में लगातार इंधन की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जाहिर है पेट्रोल और डीजल की इतनी ऊंची कीमतों के कारण आप सभी की जेबें खाली हो रही हैं। हालांकि देश की सरकार लगातार तेलों की कीमत को कम करने के वादे कर रही है लेकिन उन्हे साकार करने के बारे में  कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन


भले ही सरकार इंधन की कीमत में कोई कटौती न करें लेकिन आप थोड़ी सी जागरुकता दिखाकर इंधन की बचत कर सकतें हैं और साथ ही अपने जेब पर पड़ने वाले दबाव को भी कम कर सकतें हैं। तो आइए जानते है कैसे आप इंधन की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन


गति पर नियंत्रण रखे

कार चलाते समय अपने कार की गति का पूरा ध्यान रखें। आपको बता दें कि शहर के भीतर 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलें। इससे न केवल आप अपनी कार के माइलेज को ठीक रखेंगे बल्कि आपकी जिंदगी भी सुरक्षित रहेगी। एअर फिल्टर को क्लीन कराना ना भूलें। इस कारण से भी ज्यादा से ज्यादा ईंधन की खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत से ज्यादा सामान ना रखें

कार के इंधन खपत प्रणाली पर कार में रखे वजन का पूरा असर पड़ता है। लोग अक्सर अपनी कार में जरुरत से ज्यादा सामान को भर कर चलते हैं। तो सदैव अपनी कार में जरूरत के ही सामान लेकर चलें। जिन वस्तुओं की जरुरत आपको यात्रा के दौरान नहीं पड़नी है उन्हें कार में न रखें। इससे आपकी कार का वजन कम होगा और इंजन को गति पकड़ने के लिए कम से कम ईंधन की जरूरत होगी।

टायर के प्रेशर को जांचते रहें 

ईंधन खपत पर कार के टायर (पहियों) का आकार और उनका प्रेशर भी बहुत मायने रखता है। लोग कार को बेहतरीन लुक देने के लिए कार को मॉडिफाई कराते हैं जिसके कारण इंजन को चलने के लिए ज्यादा ईंधन की जरूरत होती है। कोशिश करें कि आपके कार के पहिये जो कंपनी द्वारा दिये गये हों उन्हीं का प्रयोग करें।

tips for fuel saving
petrol

रिवर्स गियर का कम से कम प्रयोग करें

जब भी आप अपनी कार को घर में या फिर कहीं बाहर पार्क करतें हैं तो ऐसे पोजिसन में पार्क करें कि आपको दोबारा निकलने के लिए रिवर्स गियर का प्रयोग न करना पड़े। इसका कारण यह है कि जब कार का इंजन ठंडा होता है उस समय ज्यादा ईंधन खपत होता है और यदि काफी देर से खड़ी कार को रिवर्स किया जायेगा तो और भी ज्यादा ईंधन की खपत होगी।

न्यूट्रल करना ना भूलें

जब आप सड़क पर होतें है और सामने सिग्नल होता है तो आप अपनी कार के इंजन को बंद करना ना भूलें। यदि आपको 20 से 30 सेकेंड से ज्यादा देर तक रुकना हो तो इंजन को ऑफ कर दें। इससे आप दिन भर में ज्यादा से ज्यादा ईंधन की खपत को कम कर सकेंगे।

बार बार गियर बदलने से बचें

जब आप कार चलाते हैं तो यह हमेशा ध्यान रखें कि कार के गियर को सावधानी पूर्वक बदलना बेहद आवश्यक होता है। यात्रा के दौरान कम से कम गियर बदलने की प्रक्रिया का प्रयोग करें। जब आप को जरूरत हो उसी वक्त गियर बदलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed