फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tips for damage car paint

अब कार रोज़ लगेगी नई,वो भी एकदम फ्री

Thu, 30 Aug 2018 02:01 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
tips for damage car paint
car paint

जब भी हम कोई नया वाहन खरीदते हैं तो काफी सर्तकता बरतते हैं क्योंकि उसमें हमारी पूरी कमाई लगी होती है कोशिश करते हैं कि हमारी कार बाहर और अन्दर से दमकती रहे। कई बार तो इसके लिए फालतू में पैसे तक खराब कर देते हैं और हासिल कुछ भी नहीं होता तो आइए आज आपको बतातें हैं कार की सुरक्षा कैसे करें । सबसे पहले जरूरी है कि आप वाहन के बाहरी पेंट को सुरक्षित रखें ताकि देखने में भद्दा न लगे। और कार नयी बनी रहे। बाहरी पेंट की कैसे करे सुरक्षा :

विज्ञापन


मच्छर या कीड़े से सावधान

कार चलाते वक्त कई बार इससे टकराकर मच्छर या कीड़े मर जाते हैं। ये कीड़े-मकौड़े पेंट को खराब कर सकते हैं। इससे बचने के लिए जल्द से जल्द कीड़े को बॉडी से अलग किया जाए। साथ ही बग या टार रिमूवर की मदद से सूती कपड़े के सहारे ग्रीस लगाकर साफ किया जाए।

विज्ञापन


फ्यूल टैंक पर बिखरा हुआ तेल

ज्यादातर वाहन मालिक अपनी ही कार रखते हैं। वे फ्यूल टैंक को महीने में कम से कम एक बार जरूर भरवाते हैं। हम इस बात को लेकर जरा भी होशियार नहीं रहते हैं कि तेल भरवाते वक्त इसके गिरने से बाहरी पेंट पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर इसे लंबे वक्त तक साफ नहीं किया गया तो यह धब्बा बन जाता है और इससे बाहरी चमक फीकी पड़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तो आप जब भी कभी तेल भरवाएं, सूती कपड़े से टैंक के आसपास जरूर पोछ दें। जितनी जल्दी पोछेंगे, उतना ही दाग पड़ने की आशंका कम होगी। तेल फैलने से ज्यादा नुकसान होने पर डिटेलर की भी मदद ली जा सकती है।

tips for damage car paint
car paint
धूल मिट्टी या प्रदूषण

हवा में प्रदूषण के चलते वाहन पर राख जमा होने लगती है। ज्यादातर लोग इसे पानी से धोने में यकीन रखते हैं जो कि कार के पेंट के लिए नुकसानदायक है। जब कभी वाहन को पार्क करें तब उसे अच्छे तरीके से ढक दें। अगर फिर भी धूल जमा है तो उसे साफ कपड़े से पोछ दें। डर्टी वॉशिंग एसेसरीज अगर कार की बाहरी परत गंदी है तो वाहन को पानी से धोना नहीं चाहिए। जिस कपड़े से आप पोछ रहे हैं अगर वो गंदा है तो भी सही नहीं है। 

धूप से बचाव

कार के पेंट को बचाने के लिए उसे धूप में पार्क ना करें । धूप से कार का पेंट हल्का पड़ जाता है और देखने में कम आकर्षक लगता है तो जहॉ तक संभव हो कार को धूप से बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed