फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   This SUV is coming to India to create competition for Fortuner & Endeavour

ये एसयूवी देगी फॉर्चूनर और एंडेवर को कड़ी टक्कर

Fri, 17 Mar 2017 11:55 AM IST
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
This SUV is coming to India to create competition for Fortuner & Endeavour
सियोल मोटर शो में अगले महीने प्रदर्शित होगी यह एसयूवी।

अगली पीढ़ी की रेक्सटन सांगयोंग एलआईवी-2 कांसेप्ट जल्द ही भारत में दस्तक देने जा रही है। इस एसयूवी को भारत में महिंद्रा के प्रोडक्ट के तहत बेचा जाएगा तथा प्रोडक्ट लाइन में यह महिंद्रा एक्सयूवी500 के ठीक ऊपर अपनी जगह बनाएगी। इस नई एसयूवी का कोडनेम वाई 400 है,  और सियोल में अगले महीने आयोजित होने जा रहे मोटरशो में यह दस्तक देने जा रही है। इस शो के ठीक पहले सांगयोंग ने इसके पहले स्केच को जारी कर दिया है। यह इस एसयूवी का फाइनल स्केच है जिसमें इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर के लेआऊट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

 अगर हम इसकी तुलना एलआईवी 2 कांसेप्ट से करें तो बस बहुत बारीक फर्क इन दोनों के बीच रह जाता है। इसका बंपर और ग्रिल कमोवेश कांसेप्‍ट की स्टाइलिंग से मेल खाते हैं। इसके बंपर में खूबसूरती के साथ क्रोम का तड़का लगाया गया है। यह स्केच बहुत ही प्यारा लग रहा है। कांसेप्ट की डिजाइन ग्रिल पर भी देखी जा सकती है। इस एसयूवी में प्रामिनेंट एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप को बंपर पर जगह दी गई है, साथ ही हेडलाइट के ठीक ऊपर अतिरिक्त एलईडी लाटट स्टाइलिश अंदाज में दी गई है। इसके बोनट के ऊपर मजबूत क्रीज नजर आ रही है जो कि ए पिलर से शुरू होती दिख रही है। लेकिन भारतीय कार में सामने के डिजाइन में कुछ बदलाव इसलिए किए जाएंगे जिससे यह महिंद्रा परिवार का हिस्सा लगे। साथ ही इसके साइड में दरवाजों के ठीक नीचे से एक मजबूत क्रोम फिनिश्ड लाइन नजर आ रही है जो कि इस डिजाइन पर पूरी तरह से खरा उतरती है। 
विज्ञापन


 

जानें कैसा होगा इंटीरियर

This SUV is coming to India to create competition for Fortuner & Endeavour
अगले महीने सियोल मोटर शो में दस्तक देगी यह कार।

अंदर की बात करें तो वाई 400 में एक पारंपरिक डैशबोर्ड लेआऊट दिया गया है जिसमें एक बड़ा टचस्क्रीन डिस्‍प्ले नजर आ रहा है और यह काफी आकर्षक है। इसको देखने से लगता है कि यह 9 इंच से अधिक बड़ा होगा और जाहिर सी बात है वाई-फाई, कारप्ले और एंड्रायड ऑटो जैसी कनेक्टिविटी उपलब्‍ध रहेगी। इसके बहुत सारे कंट्रोल रियर कंसोल पर उपलब्‍ध रहेंगे। ई क्लास की तरह ऐसा लगता है कि इसका ज्यादातर फोकस पैसेंजर्स के आराम पर रहेगा इसीलिए पीछे बैठे पैसेंजर्स को बहुत सारे नियंत्रक बटन दिए जा सकते हैं। 
 अगर इसके दिखने के स्टाइल का तुलनात्मक आकलन करें तो यह तय है कि इसकी लंबाई 5 मीटर के आसापस व चौड़ाई लगभग दो मीटर की होगी। सात सीटर एसयूवी सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्चूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा। भारत में उम्मीद की जा रही है कि इसमें 184 एचपी की शक्ति देने वाला 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन लगेगा जो कि 420 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल या फिर सात स्पीड ऑटोमेटिक होगा। इस एसयूवी को महिंद्रा अगले 2017 के अंत तक भारत में उतार सकती है और हो सकता है कि कंपनी इसे एक्सयूवी 7ओओ का नाम दे। कंपनी सूत्रों की मानें तो यह टोयोटा फॉर्चूनर से 5 से 6 लाख रुपये सस्ती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed