फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   This special bicycle runs on railway tracks, Anand Mahindra praise inventor railway civil engineer Pankaj Soin

रेल पटरियों पर चलती है यह खास साइकिल, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद, देखें वीडियो

Mon, 03 Aug 2020 04:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2020 04:48 PM IST
सार

  • DIY साइकिल का आविष्कार पंकज सोइन नाम के एक रेलवे सिविल इंजीनियर ने किया था। 
  • यह साइकिल रेलवे ट्रैकमैन को मरम्मत कार्य की निगरानी करने और भारी रेल गाड़ियों को खींचने में कम लोगों का इस्तेमाल करने में मदद करता है। 

विज्ञापन
This special bicycle runs on railway tracks, Anand Mahindra praise inventor  railway civil engineer Pankaj Soin
Railway Bicycle - फोटो : Twitter

विस्तार

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया ट्विटर पर अनोखी चीजों को साझा करते हैं और अपने दिल की बात बयां करते हैं। इस बार उन्होंने एक भारतीय द्वारा किए गए एक अनूठे खोज को साझा किया है- एक साइकिल जो रेल पटरियों पर चल सकती है। 
विज्ञापन




आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो साझा किया और लिखा, 'भारत इस तरह के छोटे लेकिन उपयोगी उत्पादकता सुधारों का विस्फोट देख सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

DIY साइकिल का आविष्कार पंकज सोइन नाम के एक रेलवे सिविल इंजीनियर ने किया था। यह साइकिल रेलवे ट्रैकमैन को मरम्मत कार्य की निगरानी करने और भारी रेल गाड़ियों को खींचने में कम लोगों का इस्तेमाल करने में मदद करती है।

महिंद्रा ने कहा कि यह नई खोज 'सरल, मितव्ययी और अपनी सोच में बेहद स्पष्ट है।' उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "देश में पैदा हुई नई खोज में वह सभी विशेषताएं हैं जो काम और जीवन को बहुत आसान और अधिक कुशल बना सकती हैं।"
विज्ञापन

पंकज सोइन ने इस हल्के साइकिल को रेलवे ट्रैक के रखरखाव में ट्रैकमेन के थकाऊ काम को कम करने के इरादे से बनाया था। केवल 20 किलोग्राम वजन वाले इस साइकिल को खुद से उठाकर पटरियों पर रखा जा सकता है ताकि इसे आसानी से चलाकर मरम्मत के स्थान तक पहुंचा जा सके।

सोइन ने साइकिल के साइड में इस्तेमाल किए गए सपोर्ट को बनाने के लिए लोहे के पाइपों और रेल गाड़ियों के पुराने पहियों का इस्तेमाल किया। फ्रंट व्हील एक्सटेंशन साइकिल को रेलवे पटरियों पर सीधी चलने में मदद करता है जबकि रियर व्हील इसका संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। 

यह साइकिल 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है और इस पर दो लोग सवार हो सकते हैं। ऐसी एक साइकिल को बनाने में लगभग 5,000 रुपये का खर्च आएगा। इसमें पुरानी साइकिल की कीमत भी शामिल है जिस पर मॉडल तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed