इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने के लिए इस शख्स ने की 89 हजार किमी यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक वाहनों की सहुलियत के बारे में सभी अच्छे से जानते हैं, जहां भारत में अभी लोग इसे लेकर सपने संजो रहे हैं वहीं विदेशों में इस तरह के वाहन परवान चढ़ रहे हैं। हाल ही में , इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदे बताने के लिए एक शख्स नीदरलैंड से 89,000 किमी की यात्रा कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचा।
नीदरलैंड के वीब वेकर ने यह यात्रा 3 साल में पूरी की । इन तीन सालों में उन्होंने यूरोप, मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया के करीब 33 देश पार किए हैं। इनका मकसद ऑस्ट्रेलिया के लोगों को बताना था कि इलेक्ट्रिक वाहन अन्य वाहनों का बेहतरीन विकल्प हैं।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया में ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक कारों से बचते दिखाई देते हें जिसका कारण इनका महंगा होना हैं। ऑस्ट्रेलिया के लोगों का कहना है कि उन्हें रोजाना सफर करना पड़ता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करना एक चुनौती पूर्ण कार्य है। वीब वेकर ने इसी भ्रम को दूर करने के लिए अपनी 2009 मॉडल कनवर्टेड फोक्स वैगन इलेक्ट्रिक कार से इतना लंबा सफर तय किया।
वेकर का कहना है कि उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं था कि इतना लंबा सफर वो तय भी कर पाएंगे। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ वे अभी भी काफी एक्टिव महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा वेकर अभी नुलार्बर,न्यूकासल और क्वींसलैंड के दौरे के लिए तैयार हैं, इसके बाद वह मेलर्बन और सिडनी का दौरा भी करेंगे जिससे इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जागरूकता बढ़ा सकें।
बता दें, वेकर ने अपनी 2009 मॉडल की फॉक्सवैगन कार को इलेक्ट्रिक कार में तबदील किया । जहां मौजूदा कारें एक चार्ज में सिर्फ 500 किमी तक चलती हैं। वहीं वेकर की कार 200 किमी तक ही जाती है। उन्होंनं यात्रा के दौरान रुक-रुककर कार को चार्ज किया और सफर पूरा किया।