फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   This is why delivered First Unit of Mahindra TUV300 Plus MUV Car

लॉन्चिंग से पहले ही इस ग्राहक को डिलीवर की गई महिंद्रा TUV300 Plus, ये है वजह

Wed, 27 Dec 2017 12:44 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 27 Dec 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
This is why delivered First Unit of Mahindra TUV300 Plus MUV Car
Mahindra TUV300 Plus Delivery - फोटो : ट्विटर पोस्ट
वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा जल्द ही TUV300 प्लस एमपीवी कार को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले ही कार की पहली यूनिट तमिलनाडु के त्रिची में रहने वाले एक ग्राहक को डिलीवर की गई है। ग्राहक को जो  P4 वैरिएंट दिया गया है उसकी कीमत 9.46 लाख रुपए (ऑन रोड) है। ग्राहक ने इस कार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है।
विज्ञापन


महिंद्रा टीयूवी300 प्लस की लॉन्चिंग से पहले इस तरह डिलीवरी देने से अन्य ग्राहकों के मन में उत्सुकता पैदा हुई। कई ग्राहकों ने कंपनी ने इस बारे में सवाल पूछा है। इस पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद ट्विटर पोस्ट के जरिए लोगों को इसके पीछे की वजह बताई।
विज्ञापन

महिंद्रा ने बताया ये कारण

This is why delivered First Unit of Mahindra TUV300 Plus MUV Car
Mahindra TUV300 Plus
दरअसल एक यूजर ने ट्विटर पर पूछा था कि "क्या महिंद्रा टीयूवी 300 को कंपनी ने चुपके से लॉन्च कर दिया है? क्योंकि एक शख्स ने फेसबुक पर दावा किया है कि उसे कार की डिलीवरी मिल गई है।" इस पर आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई किया, "इस कार की लॉन्चिंग से पहले हम बाजार में इसका महौल बना रहे हैं। चिंता मत कीजिए मैं भी कार के इंतजार में हूं।"


इसके जरिए कपंनी अपनी Xylo एमपीवी कार को रिप्लेस करेगी। फ्रंट और रियर से देखने पर यह कार 5-सीटर टीयूवी300 जैसी ही है। हालांकि कार की लंबाई में इजाफा किया गया है।  इस कार में 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया होगा, जो 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed