भारत की सबसे सस्ती कार का खिताब अब है इस कार के नाम
भारत में अगर इस समय सबसे सस्ती और टिकाऊ कार की बात होती है तो रेनो की यह कार लोगों की पहली पसंद होती है हालांकि इस सेगमेंट में या यू कहें इस प्राईस रेंज में डेटसन की रेडी गो भी मौजूद है। लेकिन रेडी गो से ज्यादा लोगों को क्विड पसंद आ रही है। सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों में रेनो की क्विड ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस कार की कीमत इसके मुकाबले की कारों से काफी कम है। साथ ही माइलेज में भी यह कार किसी से कम नहीं है।
क्विड ( Kwid ) के 1.0 लीटर वर्जन और एएमटी वेरियंट के साथ ही खुरदरा दिखनेवाला क्लाइंबर वर्जन भी मौजूद है। इसका इंजन 5678 आरपीएम पर 53 एचपी और 4386 आरपीएम पर 72 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार एक लीटर में 25.17 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। जो कि किसी भी कार से सबसे ज्यादा है।
कम कीमत की इस कार में प्रीमियम लुक और बड़ा इंटीरियर,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसा शानदार फीचर्स दिये गए हैं। रेनो क्विड का मेंटेनेंस भी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगा। रेनो क्विड के मेंटेनेंस की बात करें तो इस कार पर सर्विस के दौरान मात्र 2000 रुपये तक का खर्च आता है।
Kwid की कीमत 2.97 लाख रुपए से शुरू होती है जो 4.60 लाख रुपए तक जाती है। इस कार के बाजार में 8 वेरिएंट उपलब्ध है, जिसमें चार 0.8-लीटर मैनुअल, दो 1.0-लीटर मैनुअल और दो 1.0-लीटर एएमटी वेरिएंट शामिल हैं।