{"_id":"5940ca3c86641936678b4759","slug":"this-is-all-new-hyundai-suv-kona","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए हुंडई की नई एसयूवी कोना से ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मिलिए हुंडई की नई एसयूवी कोना से
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई के लिए उसकी नई एसयूवी कोना कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि कंपनी ने इसका टीचर कई महीनों तक लोगों को दिखाया। लेकिन लोगों की इस गाड़ी के प्रति बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए आखिकरकार इस टीजर गेम को खत्म करते हुए कंपनी ने इस शानदार एसयूवी के दर्शन लोगों को करवा दिए हैं। इस साल के अंत तक इस एसयूवी को सबसे पहले कंपनी ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च करेगी। इस गाड़ी का वर्ल्ड प्रीमियर 13 जून को आयोजित किया गया।
विज्ञापन
यह एसयूवी सबसे पहले दक्षिणी कोरिया, उत्तरी अमेरिका और यूरोप में बेची जाएगी। इस कार के फीचर के अनुसार माना जा रहा है कि कंपनी इसको बहुत ही जल्दी भारतीय बाजार में उतारेगी। हुंडई कोना क्रॉस ओवर जैसी नजर आती है। इसका एक्सटीरियर शानदार है इसमें फुल एलईडी हेडलैंप के साथ डे टाइम रनिंग लैंप एलईडी के साथ लगाए गए हैं। इसमें 1 लीटर और 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन विकल्प उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसमें 1.6 लीटर डीजल इंजन भी मौजूद होगा। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स का विकल्प हुंडई देगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला विटारा ब्रेजा और फोर्ड इकोस्पॉर्ट से होगा।
विज्ञापन