फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   This festive season Royal Enfield motorcycles sales declined 7 per cent, read October 2020 sales report

त्योहारी सीजन में लगा Royal Enfield को झटका, भारत में सात फीसदी घटी मोटरसाइकिलों की बिक्री

Mon, 02 Nov 2020 12:28 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 02 Nov 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
This festive season Royal Enfield motorcycles sales declined 7 per cent, read October 2020 sales report
Royal Enfield Riding Jackets - फोटो : Royal EnfieldRiding Jackets

त्योहारी सीजन में जहां लगभग सभी वाहन कंपनियों की बिक्री बढ़ी है वहीं, रॉयल एनफील्ड के लिए अक्तूबर महीना निराश करने वाला रहा। अक्तूबर 2020 में कंपनी ने कुल 66,891 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 71,964 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल अक्तूबर महीने में कंपनी की बिक्री में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

भारतीय बाजार की बात करें तो अक्तूबर 2020 में Royal Enfield के कुल 62,858  यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने 67,538 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी भारतीय बाजार में भी कंपनी के वाहनों की बिक्री में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपोर्ट की बात करें तो यहां भी कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा है। अक्तूबर 2020 में Royal Enfield ने कुल 4,033 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने 4,426 वाहनों का निर्यात किया था। पिछले साल की तुलना में कंपनी के निर्यात में 9 फीसदी की गिरावट आई है।
 

विज्ञापन

पिछले छह महीनों की बात करें तो अप्रैल से अक्तूबर 2020 के रॉयल एनफील्ड ने कुल 274,679 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अप्रैल से अक्तूबर 2019 के दौरान कंपनी ने कुल 422,262 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल अप्रैल से अक्तूबर महीने के बीच कंपनी की बिक्री में 35 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

इससे पहले सितंबर महीने में Royal Enfield की मोटरसाइकिलों की बिक्री में जबरदस्त सुधार देखने को मिला था। सितंबर महीने में कंपनी के 60000 से भी ज्यादा यूनिट्स की बाजार में बिक्री हुई थी। बता दें कि Royal Enfield ने मई महीने में 20,000 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी। वहीं, अगस्त महीने में कंपनी ने 50000 मोटरसाइकिलों की बिक्री का आंकड़ा पार किया। जबकि, सितंबर महीने में कंपनी ने 60000 मोटरसाइकिलों की बिक्री का भी आंकड़ा पार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed