फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   This Festive Season buy two cheapest motorcycle Bajaj CT 100 and Hero HF Deluxe that comes under Rs 50000

इस त्योहार 50000 रुपये से भी सस्ती इन दो मोटरसाइकिलों में किसे खरीद रहे हैं आप?

Fri, 23 Oct 2020 07:31 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 23 Oct 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
This Festive Season buy two cheapest motorcycle Bajaj CT 100 and Hero HF Deluxe that comes under Rs 50000
Bajaj CT 100 और Hero HF Deluxe - फोटो : Amar Ujala

देशभर में नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना की मार के बावजूद लोग इस त्योहार वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस त्योहार नई मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए भारतीय बाजार में बिकने वाली दो सबसे सस्ती और लोकप्रिय मोटरसाइकिलें लेकर आए हैं। इन बाइक्स की शुरुआती कीमत 50000 रुपये से भी कम है। इसके अलावा इनमें आपको बेहतर इंजन के साथ स्टाइलिश लुक भी मिलता है। तो डालते हैं एक नजर इन मोटरसाइकिलों की कीमतों और फीचर्स पर, जिसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेहतर रहेगी।

विज्ञापन

Bajaj CT 100

This Festive Season buy two cheapest motorcycle Bajaj CT 100 and Hero HF Deluxe that comes under Rs 50000
Bajaj CT 100 B
  • Bajaj CT 100- कीमत: भारतीय बाजार में Bajaj CT 100 सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। बजाज की इस लोकप्रिय बाइक की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 44,890 है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 51,802 रुपये तक जाती है।
  • Bajaj CT 100- परफॉर्मेंस: इसमें पावर के लिए 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम ताकत और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस मोटरसाइकिल के सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं।
  • Bajaj CT 100- डायमेंशन: Bajaj CT 100 के डायमेंशन फीचर्स की बात करें तो इसकी लंबाई 1945 मिलीमीटर, चौड़ाई 752 मिलीमीटर और ऊंचाई 1072 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1235 मिलीमीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hero HF Deluxe

This Festive Season buy two cheapest motorcycle Bajaj CT 100 and Hero HF Deluxe that comes under Rs 50000
Hero HF Deluxe BS6 - फोटो : Hero MotoCorp
  • Hero HF Deluxe- कीमत: भारतीय बाजार में Hero HF Deluxe के बेस वेरिएंट (शुरुआती) की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 49,950 रुपये है। वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट की  दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 58,600 रुपये है।
  • Hero HF Deluxe- परफॉर्मेंस: इसमें पावर के लिए 97.2 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 7.91 HP की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • Hero HF Deluxe- डायमेंशन: इसके डायमेंशन फीचर्स की बात करें तो Hero HF Deluxe की लंबाई 1965 मिलीमीटर, चौड़ाई 720 मिलीमीटर और ऊंचाई 1045 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है। जबकि, इसका व्हीलबेस 1235 मिलीमीटर है। इसकी सैडल ऊंचाई 805 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed