फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधुनिक BS6 इंजन के साथ मिलेंगी ये बाइक्स और स्कूटर, कीमत 65 हजार से शुरू

Tue, 10 Dec 2019 09:52 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 10 Dec 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
These Hero, Honda and Yahama bikes comes with BS6 engine know price and Specification
Yamaha-Honda Bike - फोटो : social media

इन दिनों देश की सभी वाहन निर्माता कंपनियों पर नए BS6 उत्सर्जन मानक वाली बाइक्स लॉन्च करने का दबाव है। इसी को देखते हुए कंपनियों की रणनीति बीएस-6 बाइक्स भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं, वहीं कुछ कंपनियां ने बीएस-6 बाइक्स लाने की शुरुआत भी कर दी है। आइए जानते हैं भारतीय बाजार में मौजूद BS6 बाइक्स और इनकी कीमत...  

Hero Splendor iSmart

These Hero, Honda and Yahama bikes comes with BS6 engine know price and Specification
Splendor iSmart BS-VI - फोटो : Hero Motocorp

भारतीय दोपहिया मोटरसाइकिल कंपनी हीरो ने पहली बीएस-6 मोटरसाइकिल Splendor iSmart लॉन्च की थी। इस बाइक में 110 सीसी का इंजन दिया गया है। वहीं, इस बाइक में i3S टेक्नोलॉजी भी दी गई है। Splendor iSmart को तीन टोन टेक्नो ब्लू और ब्लैक, स्पोर्ट्स रेड और ब्लैक, फोर्स सिल्वर और हैवी ग्रे रंगों में लॉन्च किया गया था। इसका माइलेज 61 किमी प्रति लीटर है।

एक्स शोरूम कीमत- 64,900 रुपये

Honda CB Shine SP125

These Hero, Honda and Yahama bikes comes with BS6 engine know price and Specification
Honda CB Shine SP125 - फोटो : social media

जापान की दोपहिया मोटरसाइकिल कंपनी होंडा ने भी बीएस-6 इंजन के साथ CB Shine SP125 को बाजार में उतारा है। इसमें नया 125 सीसी का एयरकूल्ड इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें एलईडी हेडलैंप भी है। यह फ्रंट डिस्क ब्रेक और ड्रम यूनिट्स के साथ उपलब्ध है। नई eSP टेक्नोलॉजी की मदद से यह बाइक पुरानी बाइक के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा माइलेज देगी। 

एक्स शोरूम कीमत- 72,200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

Honda Activa 125

These Hero, Honda and Yahama bikes comes with BS6 engine know price and Specification
Honda Activa 125 - फोटो : Amar Ujala

होंडा बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाला स्कूटर भी उतार चुकी है। होंडा Activa 125 में 125 सीसी का बीएस-6 इंजन दिया गया है। पुराने मॉडल की तुलना में यह स्कूटर 13 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा। यह इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.1 बीएचपी की पावर और 5000 आरपीएम पर 8.7 एनएम का टॉर्क देता है। होंडा Activa 125 का माइलेज 60 किमी प्रतिलीटर है। 

एक्स शोरूम कीमत- 74,490 रुपये

विज्ञापन

Yahama FZS-F1

These Hero, Honda and Yahama bikes comes with BS6 engine know price and Specification
Yamaha FZ F1 - फोटो : Social Media

जापान की दोपहिया मोटरसाइकिल कंपनी यामाहा भी बीएस-6 इंजन वाला FZS F1 मोटरसाइकिल बाजार में उतार चुकी है। इस बाइक में 149 सीसी का इंजन लगा है, जो 7,250 आरपीएम पर अधिकतम 12.4 पीएस की पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.6 एनएम का टॉर्क देता है। यह बाइक डार्कनाइट, मैटेलिक रेड, डार्क मैट ब्लू, मैट ब्लैक, ग्रै और सियान ब्लू में उपलब्ध है। इसका माइलेज करीब 50 किमी प्रति लीटर है। 

एक्स शोरूम कीमत- 1,01,200 से शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed