फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   These four motorcycles can be launched in August

इस महीने भारत की सड़कों पर होगी इन चार मोटरसाइकिलों की एंट्री, जानें क्या होंगी कीमतें

Sat, 08 Aug 2020 05:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 08 Aug 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
These four motorcycles can be launched in August
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

लॉकडाउन के बाद अब ऑटो सेक्टर तेजी से रिकवर हो रहा है। वाहनों की बिक्री में मई और जून महीने के मुकाबले जुलाई में जबरदस्त सुधार देखने को मिला। ऐसे में अब कंपनियां अपने नए वाहनों को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी नई बाइक का इंतजार कर रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल आज हम आपको उन पांच मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहें हैं, जो इस महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं। इन बाइक्स में बीएस6 इंजन के साथ कई और नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। तो जानते हैं आने वाली पांच बाइक्स के नाम और इनकी संभावित कीमतों के बारे में। डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन

These four motorcycles can be launched in August
सांकेतिक - फोटो : TVS

TVS Victor BS6


इस महीने टीवीएस अपनी विक्टर का बीएस6 वर्जन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएस4 मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये तक महंगी हो सकती है। यानी कंपनी इसे 60000 रुपये से कम कीमत में भारत में लॉन्च कर सकती है। इसमें अपग्रेड इंजन के साथ कई नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

These four motorcycles can be launched in August
सांकेतिक - फोटो : Honda

Honda CB Hornet 160R BS6


इस महीने होंडा अपनी सीबी हॉर्नेट 160R के बीएस6 मॉडल को भारत में लॉन्च कर सकती है। 160 सीसी सेगमेंट में आने वाली इस बाइक में अपग्रेड इंजन के साथ कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी इसे भारत में 1 लाख रुपये से कम कीमत में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत करीब 85000 रुपये से लेकर 95000 रुपये तक के आसपास होगी।
विज्ञापन

These four motorcycles can be launched in August
सांकेतिक - फोटो : Hero MotoCorp

Hero Xpulse 200T BS6


Hero ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Xpulse 200T के बीएस6 मॉडल को लिस्ट कर दिया है, लेकिन अभी इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं हटाया गया है। ऐसे में कंपनी इसे अगस्त महीने में लॉन्च कर सकती है। इसकी संभावित कीमत 1.13 से लेकर 1.15 लाख रुपये तक के बीच हो सकती है।

These four motorcycles can be launched in August
सांकेतिक - फोटो : Social Media

Hero Xtreme 200S BS6


हीरो ने कुछ समय पहले अपनी Hero Xtreme 160R को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस महीने अपनी Hero Xtreme 200S के बीएस6 मॉडल को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसे लिस्ट कर दिया है, लेकिन इसकी कीमतों के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 1 लाख रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed