फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   These both are the big super car lovers of world

Super Cars और Ferrari का ये शौकिन रखता है 330 करोड़ की कारों का काफिला

Sun, 20 Jan 2019 01:23 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 20 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
These both are the big super car lovers of world
Super cars

एक कार को खरीदने में जहां हालत खराब हो जाती है वहीं एक शख्स ऐसा भी है जिसके पास दुनिया की तमाम लग्जरी कार हैं और न ही वो किसी अमीर हस्तियों की सूची में शामिल है और न ही उसके नाम के चर्चे हैं लेकिन हाल ही में फोर्ब्स ने खुलासा किया कि चीन के रहने वाले इस शख्स के पास करीब तीन अरब से ज्यादा कीमत की कारें हैं। 

विज्ञापन


बता दें, चीन के इस शख्स का नाम ताईपेई है। अपने इस शौक के बारे मे ये कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है। ऐसी ही एक कहानी हांगकांग के डेविड की है, डेविड को फरारी गाड़ियां  कलेक्ट करने का अजीब शौक है। आज इनके पास करीब 330 करोड़ की कीमत की फरारी कारें हैं। 

विज्ञापन

These both are the big super car lovers of world
Ferrari cars

अपने इस शौक के बारे में ये बताते हैं कि उन्होंने अपने माता-पिता को जीवनभर मेहनत करते हुए देखा है और खुद भी उन्होंने अपने शौक को पूरा करने के लिए खूब पैसा कमाया है। डेविड के पास बड़ी कारों का संग्रह है जिसमें विशेष रूप से सुपर कार्स और उनकी पसंद की  फरारी हैं।

डेविड ने फोर्ब्स मैग्जीन को इस बारें में को बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हैं।  डेविड ने बताया कि इन सभी कारों का काफिला उन्होंनें खुद के पैसे से बनाया है।  डेविड के पिता एक बेहतरीन जीवन की तलाश 13 साल की उम्र में तैरकर चीन से हांगकांग चले गए थे। जहां उन्होंने मणि की नक्काशी करना सीखी और अपनी ज्वेलरी की दुकान खोली। जिसके चलते उन्हें अमीर बनने में देर नहीं लगी। और जब डेविड 9 साल के थे तो वो अमेरिका चले गए। इसके बाद वहीं के होकर रह गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed