फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   These are the 2 new upcoming suvs in india, Kia sp suv & mg hector

भारतीय बाजार में ये दो नई कंपनियां इस साल अपनी SUV के साथ करेंगी एंट्री, दोनों होंगी लाजवाब

Sat, 19 Jan 2019 02:29 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sat, 19 Jan 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
These are the 2 new upcoming suvs in india, Kia sp suv & mg hector
Kia Sp SUV

साउथ कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी भारत में अपनी प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV को लांच करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। किआ की नई एसयूवी में 3 पावरट्रेन का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है। भारत में लांच होने के बाद इस कार का मुकाबला Hyundai Creta और Nissan Kicks जैसी कारों से होगा। कार का कोड नेम एसपी2 रखा गया है।

विज्ञापन


बता दें, इस कार को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया था। खबरों के मुताबिक इस कार के एक्सटीरियर में कई अहम बदलाव किए गए हैं इसके लुक को काफी हद तक स्पोर्टी बनाने की कोशिश की गई है।कार के इंटीरियर में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें 1.4-लीटर का T-GDI, 4-सिलिंडर डर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 140 पीएस की पावर जेनरेट करेगा। इसमें अलावा कार के इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से भी लैस किया गया है। बात करें, कीमत की तो इस कार को भारतीय बाजार में 10 से 16 लाख रुपए की कीमत में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

These are the 2 new upcoming suvs in india, Kia sp suv & mg hector
Kia Sp SUV

भारत में किआ की एंट्री को लेकर लंबे समय से कयासे लगाए जा रहे हैं किआ का कुछ समय पहले अपने पार्क में लिखा एक वाक्य काफी सुर्खियों में भी रहा जिसमें लिखा था 'देर आए, दुरुस्त आए'। यानी भले ही देर से ब्रांड ने भारत में एंट्री की हो लेकिन यह भारलीय आॅटो क्षेत्र के हिसाब से खुद को पूरी तरह तैयार करके आया है। 

भारतीय आॅटो मोबाइल जगत में लगातार बढ़ती संभावनाएं देखकर MG मोटर्स भी जल्द भारत में अपनी पहली एसयूवी लांच करने जा रही है। हालांकि इस कार को कई भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कार में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार होंगे। फिलहाल इस कार के नाम की कंपनी ने एक टीजर के साथ अधिकारिक घोषणा की है। नई कार का नाम MG Hector रखा गया है। 

These are the 2 new upcoming suvs in india, Kia sp suv & mg hector
MG motors

       आइए नजर डालते हैं इस कार से जुड़ी कुछ खास खूबियां पर। 

  • इस कार को जून 2019 में लांच किया जा सकता है। 
  • नई एसयूवी बाउजुन 530 की री-बैजिंग वर्ज़न होगी।
  • एमजी एसयूवी में इन-बिल्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। 
  • कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम द्वारा नेविगेशन और ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा सकेगी।
  • एमजी एसयूवी में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन दिया जाएगा। 
  • डायमेंशन में यह होंडा सीआर-वी से बड़ी और टाटा हैरियर के बराबर हो सकती है। 
  • कीमत के हिसाब से इस एमजी एसयूवी का मुकाबला जीप कंपास से हो सकता है।
  • इसमें सनरूफ, डैशबोर्ड पर ट्रिम्स और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 
  • खबरों की मानें तो इस एसयूवी में अब तक का सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed