फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   These 4 premium cars of Maruti Nexa are getting discounts of up to 40000 rupees

Maruti Nexa की इन 4 प्रीमियम कारों पर मिल रहा है 40000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट

Wed, 29 Jul 2020 04:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 29 Jul 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
These 4 premium cars of Maruti Nexa are getting discounts of up to 40000 rupees
डिस्काउंट ऑफर्स - फोटो : Amar Ujala
मारुति की नेक्सा (Nexa) कारों पर इस महीने भारी डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। ऐसे में अगर आप एक प्रीमियम कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि Nexa कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप चैन है। इस महीने Nexa की Baleno, Ignis, XL6 और Ciaz को खरीदने पर ग्राहकों को 40000 रुपये तक की बचत हो सकती है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए हैं और अलग-अलग डीलरशिप्स और राज्यों में बदल सकता है।
विज्ञापन

Maruti Suzuki Baleno


इस जुलाई Maruti Suzuki की Baleno पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं। सबसे पहले बात करें इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट Sigma की तो, कंपनी इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं, इसके Delta, Zeta और Alpha वेरिएंट की खरीद पर ग्राहकों को 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Suzuki Ignis


Maruti Suzuki Ignis के Zeta वेरिएंट पर इस महीने कुल 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी की तऱफ से इस वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं, Maruti Ignis के दूसरे वेरिएंट्स की खरीद पर कुल 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki XL6


इस महीने Maruti की XL6 की खरीद पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। हालांकि, इस गाड़ी पर कंपनी की तरफ से कोई भी कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इस जुलाई मारुति की इस प्रीमियम MPV (मल्टी परपज व्हीकल) पर ग्राहकों को कुल 25,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है।

Maruti Suzuki Ciaz


Maruti Suzuki Ciaz के Alpha ट्रिम पर ग्राहकों को इस महीने 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं, अगर आप इसके दूसरे वेरिएंट्स को खरीदते हैं, तो आपको एक्सचेंज बोनस के साथ 10,000 रुपये का अतिरिक्त कंज्यूमर डिस्काउंट भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed