नए साल में महंगी हो जाएंगी इन 12 कार कंपनियों की गाड़ियां, जानें कितने बढ़ेंगे दाम
नए साल में कार कंपनियां ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही हैं। यानी नए साल में कार खरीदना मौजूदा समय की तुलना में काफी खर्चीला होने वाला है। ज्यादा तर कंपनियां एक जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। कंपनियों का कहना है कि कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल (स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक) की कीमतों का महंगा होगा बड़ा कारण है। आज हम आपको उन 12 कार कंपनियों के नाम बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमतें नए साल में महंगी होने जा रही हैं। तो डालते हैं एक नजर...
Skoda
Datsun और Nissan
MG Motor
कंपनी अपने कारों की कीमतों को एक जनवरी 2021 से 3 फीसदी तक महंगा कर सकती है। एमजी मोटर इंडिया भारतीय बाजार में MG Hector, MG ZS EV और MG Gloster जैसी कारों की भी बिक्री करती है।
Renault India
Ford India
Audi
ऑडी अपनी गाड़ियों को कीमतों को जनवरी से 2 फीसदी तक बढ़ा देगी।
BMW
बीएमडब्ल्यू अपनी गाड़ियों को कीमतों को 4 जनवरी से 2 फीसदी तक बढ़ा देगी।
Kia Motors
किया मोटर्स (Kia Motors) अपनी Kia Sonet और Seltos की कीमतों को एक जनवरी से बढ़ा देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी Kia Carnival MPV की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं करेगी। बता दें कि भारतीय बाजार में Kia अपनी तीन कारों की बिक्री करती है।
Hyundai
ह्यूंदै भारतीय बाजार में Santro, Grand i10, Grand i10 Nios, i20, Aura, Verna, Elantra, Venue, Creta, Tucson और Kona Electric जैसी कारों की बिक्री करती है। इन सभी कारों की कीमतों में एक जनवरी से बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी इसकी कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है।
Honda Cars
Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अपनी एसयूवी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने के लिए तैयार है। कंपनी एक जनवरी से अपने सभी पैसेंजर वाहनों की रेंज की कीमतों को बढ़ा देगी। हालांकि, कंपनी की तरफ से कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसकी घोषणा होना अभी बाकी है। पैसेंजर वाहनों के अलावा कंपनी अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी करेगी।
Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जनवरी महीने से अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसका खुलासा नहीं किया कि वाहनों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी।