फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   The Skydrive company successfully tested the flying car in Japan

हवा में उड़ने वाली कार का हुआ सफल परीक्षण, जल्द पूरा होगा लाखों लोगों का सपना

Sat, 29 Aug 2020 02:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 29 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
The Skydrive company successfully tested the flying car in Japan
जापान की 'उड़ने वाली कार' - फोटो : PTI

कार चलाने वाला हर व्यक्ति कभी न कभी ऐसी कार की उम्मीद जरूर करता है, जो सड़कों के बजाए आसमान में उड़े। यह चाहत तब और बढ़ जाती है, जब हम घंटों लंबे जाम में फंस जाते हैं या फिर ऐसी किसी जगह जाते हैं, जहां सड़कें बहुत खराब हालात में होती हैं। अगर आपकी भी यही चाहत रही है, तो आने वाले समय में आपका सपना जल्द हकीकत बन सकता है। दरअसल जापान की स्काईड्राइव इंक ने अपनी उड़ने वाली कार का सफर परीक्षण किया है। हालांकि, इस कार में केवल एक ही व्यक्ति बैठ सकता है। कंपनी ने अपनी इस कार का एक वीडियो भी जारी किया है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में मोटरसाइकिल की तरह दिखने वाली कार हवा में उड़ रही है। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि इसके अंदर एक आदमी बैठा हुआ है। हालांकि, गाड़ी की जमीन से ऊंचाई एक से दो मीटर ही रही। स्काईड्राइव की यह उड़ने वाली कार एक निश्चित क्षेत्र में चार मिनट तक हवा में रही।

विज्ञापन

3 साल पहले फेल हो गया था परिक्षण 


तीन साल पहले उड़ने वाली गाड़ी का कंपनी ने परीक्षण किया था, लेकिन वो असफल रहा था।


30 मिनट तक गाड़ी को उड़ाने का लक्ष्य 


यह कार अभी 5 से 10 मिनट तक हवा में उड़ सकती है। ऐसे में इंजीनियरों का पहला लक्ष्य इसे 30 मिनट तक हवा में उड़ाना है।

2023 तक आ सकता है प्रोडक्शन मॉडल

 

तोमोहिरो फुकुजावा की अगुवाई में स्काईड्राइव की इस परियोजना को अंजाम दिया गया। सफल परीक्षण के बाद तोमोहिरो फुकुजावा ने कहा कि साल 2023 तक उड़ने वाली कार के प्रोडक्शन मॉडल के आने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इसे सुरक्षित बनाना एक बड़ी चुनौती है। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उड़ने वाली कार को लेकर दुनियाभर में 100 से ज्यादा परियोजनाएं चल रही हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही परियोजनाए हैं, जो एक व्यक्ति को लेकर उड़ान भरने में कामयाब रहीं।

विज्ञापन

कब शुरू हुई परियोजना?


स्काईड्राइव की यह परियोजना साल 2012 में शुरू हुई थी। 


ये कंपनियां भी हैं शामिल


स्काईड्राइव की इस परियोजना में तीन दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं। इनमें,

  • जापान की टोयोटा मोटर कॉर्प, 
  • इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पैनासॉनिक कॉर्प 
  • वीडियो गेम कंपनी नैमको
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed