5 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी नई Hyundai i20, कंपनी ने शुरू की प्री-बुकिंग, 21000 रुपये देकर करें बुक
Hyundaiअपनी ऑल-न्यू i20 को मैग्ना, स्पोर्ट्ज, एस्टा और एस्टा (ओ) वेरिएंट में पेश कर रही है। इसके अलावा, ग्राहक इसे पेट्रोल, डीजल और टर्बो पेट्रोल बीएस 6 इंजन विकल्पों में से चुन सकते हैं। इसमें फर्स्ट-इन-सेगमेंट इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT), इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT), 7-स्पीड ड्यूल क्लैक्शन ट्रांसमिशन (DCT) शामिल हैं और मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्पों को भी चुनने का मौका मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ आएगी। इनमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। कंपनी इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ लॉन्च करेगी।
लॉन्च के बाद नई जेनरेशन वाली Hyundai i20 का भारतीय बाजार में Maruti Baleno, Honda Jazz, Tata Altroz और Toyota Glanza जैसी कारों के कड़ा मुकाबला होगा।