फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   The Best selling MPV is here, know about in details

मारुति की यह कार बनी भारत की बेस्ट सेलिंग MPV, Toyota Innova Crysta और Marazzo को दी मात

Mon, 14 Jan 2019 09:46 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 14 Jan 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
The Best selling MPV is here,  know about in details
Best selling Mpv

हाल ही में लांच की गई मारुति सुजुकी अर्टिगा बाजार में किसी केक की तरह बिक रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस एमपीवी के वेरिएंट पर 5 महीने तक की वेटिंग चल रही है। दिसंबर 2018 में,सेकेंड जेनरशन मारुति अर्टिगा ने टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मारजो दोनों को मात दे दी है। एक तरफ जहां टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मारजो ने देश भर में 7,155 यूनिट फैक्ट्री से डिस्पैच की गई। वहीं नई अर्टिगा ने 60,000 से अधिक बुकिंग हासिल की हैं। 

विज्ञापन


हालांकि दिसंबर में बिकने वाली 6,551 इकाइयों के साथ टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की भी डिमांड भी कुछ कम नहीं है। टोयोटा ने घोषणा की है कि दिसंबर 2018 ने इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग में भारी वृद्धि देखी गई है। बता दें, इनोवा क्रेस्टा की बुकिंग में वृद्धि का कारण डिस्काउंट कहा जाता है।

विज्ञापन

The Best selling MPV is here,  know about in details
mahindra marazzo

बात करें महिंद्रा Marazzo की तो मराजो ने दिसंबर 2018 में एक अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें इस नई नवेली कार की 3,206 इकाइयाँ बेची गई। हालांकि 2018 में नई Ertiga से पहले महिंद्रा Marazzo को लांच किया गया था। मराजो इस समय हर महीने 3,000-4,000 इकाइयों की बिक्री कर रही है। महिंद्रा की इस एमपीवी को 2019 में नए वेरिएंट में लांच किया जा सकता है। जिससे इसकी  बिक्री की वृद्धि में मदद मिलेगी। 

मराजो को चार वेरियंट एम2, एम4, एम6, एम8 में लांच किया गया। महिंद्रा मराजो में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया है जो 120 बीएचपी की पॉवर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार माइलेज और स्मूदनिंग हर मामले में आगे है। हालांकि कार में सिर्फ डीजल इंजन दिया गया है, और पेट्रोल वर्जन को लेकर कोई अपडेट नहीं है। 

The Best selling MPV is here,  know about in details
maruti suzuki ertiga new model

मारुति सुजुकी अर्टिगा भारत में एमपीवी सेगमेंट की शानदार कार है। मारुति अर्टिगा एमपीवी को नए HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। नई अर्टिगा फीचर से भरपूर है और इंटीरियर स्पेस, बूट स्पेस सभी मामले में अव्वल है। नई अर्टिगा कार में फेसलिफ्ट Ciaz वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 104 एचपी की पावर जनेरेट करता है। इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा।

डीजल इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल वाला ही 1.3 लीटर इंजन दिया जाएगा। जो कि 89 एचपी की पावर जनेरेट करता है। बता दें, अर्टिगा का नया डीजल इंजन 2019 के मध्य तक आएगा। जो वर्तमान डीजल इंजन  की तुलना में थोड़ा अधिक शक्तिशाली होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed