फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tesla model s electric car will solve all problems of traffic

यहां देखें वीडियो: सुरंग में कैसे दौड़ी Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार

Thu, 20 Dec 2018 02:40 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Thu, 20 Dec 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Tesla model s electric car will solve all problems of traffic
Elon musk tesla model s

विज्ञापन

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ हमेशा से कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। Elon Musk ने हाल ही में ट्रांसपोर्ट की दुनिया में कुछ अनूठा करके दिखाया है। Musk ने अपनी एक विशेष सुरंग से पर्दा उठाया, जिसे बोरिंग कंपनी ने डिजाइन किया है। 

Tesla Model S की मोडिफाइड कार को इस टनल से गुजारा गया। यह टेस्ट राइड कैलिफोर्निया के हॉर्थोर्ने में हुई। कार को करीब 30 फुट नीचे उतरा गया और जिसके बाद वह सुरंग में दौड़ने लगी। टेस्ला एस की स्पीड देखकर कुछ लोग परेशान थे, तो कुछ उत्साहित।

विज्ञापन

वीडियो


मस्क ने इस टनल में कुछ मीडिया और गेस्ट को भी टेस्ला एस की सवारी का मौका दिया। इस टेस्ट टनल की लंबाई 2.25 किमी थी और टेस्ट राइड के दौरान कार करीब 64 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। जो अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि, इस पूरी टनल को पार करने में कार को केवल 3 मिनट का ही समय लगा। 

वहीं Musk के अनुसार भविष्य में इस टनल में 241 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर गाड़ी दौड़ाई जा सकेगी। बता दें,टनल के लिए कार में सामान्य पहियों के बजाय खास डिजाइन के पहिए लगाए गए थे, जो टनल की पट्टी के साथ चले। अकेले इन पहियों की ही कीमत तकरीबन 200-300 डॉलर के आस-पास बताई जा रही है।//twitter.com/WIRED/status/1075631885009780737

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed