{"_id":"5d372f878ebc3e6d08069da8","slug":"tesla-former-vice-president-steve-macmanus-joined-apple-inc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपल को सेवाएं देंगे टेस्ला के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट, कार कंपनी का अधिग्रहण करने की खबरें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
एपल को सेवाएं देंगे टेस्ला के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट, कार कंपनी का अधिग्रहण करने की खबरें
Tue, 23 Jul 2019 09:32 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 23 Jul 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Tesla VP Steve MacManus
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एपल ने दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मशहूर कंपनी टेस्ला के वाइस प्रेसिडेंट स्टीव मैकमैनस को अपनी टीम में शामिल किया है। वे टेस्ला ग्रुप की इंजीनियरिंग टीम के तीसरे ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने एपल कंपनी को ज्वाइन किया है।
विज्ञापन
मैकमैनस के लिंक्डिन प्रोफाइल के मुताबिक वे टेस्ला कारों की इंटीरियर और एक्सटीरियर इंजीनियरिंग विभाग के चीफ थे। उन्होंने हाल ही में टेस्ला से इस्तीफा देकर एपल में सीनियर डायरेक्टर के तौर पर ज्वाइन किया है। वे टेस्ला में 2015 से काम कर रहे थे। इससे पहले वे जैगुआर लैंड रोवर, बेंतले मोटर्स और एस्टन मार्टिंन जैसी प्रसिद्ध कार कंपनियों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि वे एपल के प्रोडक्ट्स में अपने इंटीरियर डिजाइन स्किल्स का इस्तेमाल करेंगे। इससे पहले मार्च में एपल में टेस्ला के पूर्व ड्राइव सिस्टम के वाइस प्रेसिंडेट माइकल श्वेकुच और टेस्ला के पूर्व चीफ व्हीकल इंजीनियर डग फील्ड ने अगस्त में ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
एपल और टेस्ला सालों से एक दूसरे के कर्मचारियों को अपनी टीमों में शामिल करते रहे हैं, इसके चलते दोनों कंपनियों में कई बार तनाव भी उपजा है। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने जर्मनी के एक अखबार को 2015 में दिए अपने एक इंटरव्यू में एपल को ‘टेस्ला की कब्रगाह’ बताया था।
वहीं टेस्ला कंपनियों के दिग्गजों के एपल कंपनी में शामिल होने को उद्योग जगत के विशेषज्ञ कुछ और ही नजर से देख रहे हैं। कुछ का अनुमान है कि या तो दोनों कंपनी कोई पाटर्नरशिप कर रही हैं या एपल किसी कार कंपनी का अधिग्रहण करने जा रही है।