{"_id":"5e4a4a668ebc3ee616763c95","slug":"tesla-electric-car-tesla-model-3-dubai-police-tesla-cybertruck-taiwan-military-electric-cybertruck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताइवानी सेना ने खरीदी इलेक्ट्रिक गाड़ी Tesla Model 3, दुबई पुलिस शामिल करेगी टेस्ला की Cybertruck ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ताइवानी सेना ने खरीदी इलेक्ट्रिक गाड़ी Tesla Model 3, दुबई पुलिस शामिल करेगी टेस्ला की Cybertruck
Mon, 17 Feb 2020 01:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:40 PM IST
सार
अमेरिका की Electric vehicle (इलेक्ट्रिक वाहन) (ईवी) निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) को ताइवानी मिलिट्री पुलिस से टेस्ला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक वाहनों को सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस खरीद के साथ ताइवानी सैन्य पुलिस इसकी संभावना तलाश रही है कि भविष्य में सैन्य बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
Tesla Model 3 purchased by Taiwan Military
- फोटो : social media
विस्तार
टेस्ला ओनर्स ताइवान ट्विटर अकाउंट ने एक काले रंग की टेस्ला मॉडल 3 की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दिख रही टेस्ला में आधिकारिक सैन्य लाइसेंस प्लेट लगा हुआ है। इस तस्वीर में दो लोग कार की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके कपड़े सेना के यूनिफॉर्म जैसे लग रहे हैं।
विज्ञापन
टेस्ला ओनर्स ताइवान के अनुसार, सरकार ने टेस्ला मॉडल 3 की खरीद के संबंध में दस्तावेज प्रकाशित किए और कहा कि सेना इलेक्ट्रिक वाहनों की तलाश कर रही है जो उनके बेड़े का हिस्सा होंगे। सेना के एक कॉन्ट्रैक्टर ने बताया कि ताइवान की सेना मॉडल 3 के और 10 से 20 वाहन आने की उम्मीद कर रही है।
Hey @elonmusk Taiwan military now uses model 3. Note the license plate with the word 軍(military) on it. @tesla @TeslaOwnersTwn pic.twitter.com/jrKoHQLkKg
— Tesla Owners Taiwan (@TeslaOwnersTwn) February 13, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान Tesla मॉडल 3 के अलावा, ताइवान के अधिकारियों ने सोलर रूफ (सौर छत) और दो वाल चार्जर भी खरीदे हैं।
Tesla मॉडल 3 और मॉडल S पुलिस विभागों में काफी पसंद किए जाते रहे हैं।
Tesla मॉडल 3 और मॉडल S पुलिस विभागों में काफी पसंद किए जाते रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग - हॉलीवुड स्टेशन पारंपरिक ब्लैक एंड व्हाइट पेंट स्कीम में Tesla मॉडल S (टेस्ला मॉडल एस) का इस्तेमाल बतौर पुलिस क्रूजर के तौर पर कर रहे हैं।
इंडियाना में, बार्गेर्सविले पुलिस विभाग का दावा है कि टेस्ला मॉडल 3 एक प्रभावी पुलिस कार है।
इंडियाना में, बार्गेर्सविले पुलिस विभाग का दावा है कि टेस्ला मॉडल 3 एक प्रभावी पुलिस कार है।
इसके अलावा दुबई ने पहले ही ऐसे संकेत दे चुकी है कि वह अपने पुलिस बल के लिए Cybertruck (साइबरट्रक) खरीदने की योजना बना रहा है।
दुबई पुलिस मेजर जनरल अब्दुल्ला खलीफा मर्री के अनुसार, साइबरट्रक उन इलाकों में गश्त करेंगे जहां पर्यटकों की संख्या ज्यादा होती है।
Cybertruck 500 मील की दूरी तय कर सकती है। इस वजह से यह किसी भी पुलिस या सैन्य इस्तेमाल के लिए एक जबरदस्त आधिकारिक गाड़ी बन सकती है।
दुबई पुलिस मेजर जनरल अब्दुल्ला खलीफा मर्री के अनुसार, साइबरट्रक उन इलाकों में गश्त करेंगे जहां पर्यटकों की संख्या ज्यादा होती है।
Cybertruck 500 मील की दूरी तय कर सकती है। इस वजह से यह किसी भी पुलिस या सैन्य इस्तेमाल के लिए एक जबरदस्त आधिकारिक गाड़ी बन सकती है।
شرطة دبي - 2020 - Dubai Police #CyberTruck pic.twitter.com/V9rMPLgjS4
— Dubai Policeشرطة دبي (@DubaiPoliceHQ) November 26, 2019