{"_id":"5f4e07e38ebc3e54a05063ec","slug":"tesla-co-founder-elon-musk-becomes-world-third-richest-person-beats-mark-zuckerberg-elon-musk-net-worth-bloomberg-billionaires-index","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla के एलन मस्क ने Facebook के मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ा, बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tesla के एलन मस्क ने Facebook के मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ा, बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति
Tue, 01 Sep 2020 02:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:05 PM IST
सार
- 49 वर्षीय मस्क की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इस साल उनकी कुल संपत्ति में 87.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, क्योंकि टेस्ला के शेयरों में लगभग 500 फीसदी की वृद्धि हुई है।
- सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि दक्षिण कोरियाई खुदरा निवेशकों ने इस साल टेस्ला में जमकर निवेश किया है।
विज्ञापन
Elon Musk
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Elon Musk (एलन मस्क) अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) और स्पेस एक्स के को-फाउंडर एलन मस्क के बढ़ते धन-दौलत में कमी आने के कोई संकेत नहीं हैं। टेस्ला इंक के शेयरों में तेजी बरकरार है जिसकी वजह से मस्क ने फेसबुक इंक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को सोमवार को पीछे छोड़ दिया। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जुकरबर्ग के 110.8 अरब डॉलर की तुलना में मस्क अब 115.4 अरब डॉलर के मालिक हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, सोमवार को जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गईं, और L’Oreal SA की उत्तराधिकारी फ्रेंकोइस बेट्टेंकोर्ट मेयर्स को पीछे छोड़ दिया है। 50 वर्षीय स्कॉट, जिसने अमेजन इंक के संस्थापक जेफ बेजोस से तलाक के हिस्से के रूप में कंपनी की 4 फीसदी हिस्सेदारी मिली थी, जिसका मूल्य अब 66.4 अरब डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
49 वर्षीय मस्क की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इस साल उनकी कुल संपत्ति में 87.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस साल महामारी की वजह जहां दुनिया भर में अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंची है और उद्योग जगत को भारी नुकसान हुआ है, वहीं टेस्ला के लिए यह साल काफी भाग्यशाली रहा है। क्योंकि टेस्ला के शेयरों में लगभग 500 फीसदी की वृद्धि हुई है।
इसके अलावा उन्हें एक अभूतपूर्व वेतन पैकेज मिला है। यह आज तक का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट वेतन सौदा है जो किसी मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक मंडल के बीच हुआ है। अगर सभी लक्ष्य पूरे हो गए तो मस्क को 50 अरब डॉलर से ज्यादा मिल सकता है।
इसके अलावा उन्हें एक अभूतपूर्व वेतन पैकेज मिला है। यह आज तक का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट वेतन सौदा है जो किसी मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक मंडल के बीच हुआ है। अगर सभी लक्ष्य पूरे हो गए तो मस्क को 50 अरब डॉलर से ज्यादा मिल सकता है।
टेस्ला, ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म रॉबिनहुड फाइनेंशियल पर शौकिया निवेशकों के बीच सबसे पसंदीदा है और यह महामारी में लॉकडाउन के दौरान खुदरा निवेश में आए उछाल के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक रहा है। पिछले महीने एक समय ऐसा आया जब रॉबिनहुड के लगभग 40,000 खाताधारकों ने सिर्फ चार घंटों के दौरान टेस्ला के शेयरों में निवेश किया। और यह ट्रेंड सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित नहीं है, दक्षिण कोरियाई खुदरा निवेशकों ने इस साल टेस्ला में जमकर निवेश किया है और अमेरिकी ऑटो निर्माता में लगभग 1 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
टेस्ला 464 अरब मार्केट वैल्यू के साथ अब खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट इंक से भी आगे निकल गई है, जो राजस्व द्वारा यूएस की सबसे बड़ी कंपनी है। टेक्नोलॉजी के शेयरों में जबरदस्त उछाल के बाद पिछले हफ्ते मस्क जुकरबर्ग, बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सह-संस्थापक बिल गेट्स के खरबपती क्लब में शामिल हुए थे।
एलन मस्क टेक जगत के सबसे नए अरबपति हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं एलन मस्क की स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजी कॉर्प या स्पेसएक्स वास्तव में उनके भविष्य को निर्धारित करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। कंपनी को 2 अरब डॉलर की फंडिंग मिलने की उम्मीद है और उसके बाद इसकी इक्विटी का वैल्यूएशन 46 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है।
करीब दो साल पहले अमेरिकी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन ने एलन मास्क पर आरोप लगाये थे और उन्हें कुछ विवादास्पद ट्वीट करने के मामले में इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला को s&p 500 इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है।
हालांकि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए मस्क को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। बेजोस की कुल संपत्ति की कीमत 200 अरब डॉलर से ज्यादा है।