{"_id":"5f1744353dfeb841f0366f88","slug":"teaser-photo-of-ssangyong-e100-electric-suv-released-know-expected-features","type":"story","status":"publish","title_hn":"SsangYong की E100 इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर तस्वीर हुआ जारी, इन खासियतों से होगी लैस","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
SsangYong की E100 इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर तस्वीर हुआ जारी, इन खासियतों से होगी लैस
Wed, 22 Jul 2020 09:36 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
SsangYong E100
- फोटो : SsangYong
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra की स्वामित्व वाली SsangYong ने अपनी E100 इलेक्ट्रिक एसयूवी (Tivoli EV) का टीजर इमेज जारी कर दिया है। कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में Mahindra eXUV300 इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसे ही कई फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि Mahindra eXUV300 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट कार है, जिसे महिंद्रा ने 2020 Auto Expo में पेश किया था। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि E100 एक सब-4 मीटर एसयूवी होगी या बड़ी मॉडल कार होगी।
विज्ञापन
SsangYong E100 की स्टाइलिंग की बात करें तो यह लगभग Mahindra eXUV300 कॉन्सेप्ट जैसा ही होगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट में रिवाइज्ड क्लोस्ड ग्रिल, हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स दिया गया है। कंपनी ने अभी E100 EV के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल Mahindra Electric Scalable और Modular Architecture (MESMA) प्लेटफॉर्म पर काम कर सकता है। कंपनी का नया मॉडल कोरियन मार्केट में लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी इसे कब लॉन्च करेगी इसको लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक SsangYong E100 इलेक्ट्रिक एसयूवी में Mahindra eXUV300 का इंजन ही दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें 350V इलेक्ट्रिक पावरट्रेन होगा। इसके अलावा यह भी संभव है कि इस एसयूवी में 380V का और भी ज्यादा ताकतवर इंजन दिया जा सकता है, जिससे कार में ग्राहकों को ज्यादा इलेक्ट्रिक रेंज मिलेगा।
विज्ञापन
Mahindra eXUV300 दो पावर पैक ऑप्शन्स के साथ आएगी। बता दें कि Mahindra eXUV300 SUV भारत में साल 2021 में लॉन्च होगी। यह कंपनी की पहली मॉडल होगी जो MESMA प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। इसमें बड़ा कैबिन स्पेस मिलेगा। इसके साथ ही इसमें कई हाईटेक फीचर्स मिलेंगे।महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में स्टैंडर्ड 40kWh और 60kWh लॉन्ग-रेंज बैटरी ऑप्शन्स मिलेंगे। 40kWh बैटरी वाले मॉडल में 370 किलोमीटर का रेंज मिलेगा। वहीं, 60kWh बैटरी वाले मॉडल में 450 किलोमीटर का रेंज मिलेगा।