फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Teaser photo of SsangYong E100 electric SUV released, know expected features

SsangYong की E100 इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर तस्वीर हुआ जारी, इन खासियतों से होगी लैस

Wed, 22 Jul 2020 09:36 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 22 Jul 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Teaser photo of SsangYong E100 electric SUV released, know expected features
SsangYong E100 - फोटो : SsangYong

Mahindra की स्वामित्व वाली SsangYong ने अपनी  E100 इलेक्ट्रिक एसयूवी (Tivoli EV) का टीजर इमेज जारी कर दिया है। कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में Mahindra eXUV300 इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसे ही कई फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि Mahindra eXUV300 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट कार है, जिसे महिंद्रा ने 2020 Auto Expo में पेश किया था। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि E100 एक सब-4 मीटर एसयूवी होगी या बड़ी मॉडल कार होगी।

विज्ञापन


SsangYong E100 की स्टाइलिंग की बात करें तो यह लगभग Mahindra eXUV300 कॉन्सेप्ट जैसा ही होगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट में रिवाइज्ड क्लोस्ड ग्रिल, हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स दिया गया है। कंपनी ने अभी E100 EV के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल Mahindra Electric Scalable और Modular Architecture (MESMA) प्लेटफॉर्म पर काम कर सकता है। कंपनी का नया मॉडल कोरियन मार्केट में लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी इसे कब लॉन्च करेगी इसको लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक SsangYong E100 इलेक्ट्रिक एसयूवी में Mahindra eXUV300 का इंजन ही दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें 350V इलेक्ट्रिक पावरट्रेन होगा। इसके अलावा यह भी संभव है कि इस एसयूवी में 380V का और भी ज्यादा ताकतवर इंजन दिया जा सकता है, जिससे कार में ग्राहकों को ज्यादा इलेक्ट्रिक रेंज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mahindra eXUV300 दो पावर पैक ऑप्शन्स के साथ आएगी। बता दें कि Mahindra eXUV300 SUV भारत में साल 2021 में लॉन्च होगी। यह कंपनी की पहली मॉडल होगी जो MESMA प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। इसमें बड़ा कैबिन स्पेस मिलेगा। इसके साथ ही इसमें कई हाईटेक फीचर्स मिलेंगे।महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में स्टैंडर्ड 40kWh और 60kWh लॉन्ग-रेंज बैटरी ऑप्शन्स मिलेंगे। 40kWh बैटरी वाले मॉडल में 370 किलोमीटर का रेंज मिलेगा। वहीं, 60kWh बैटरी वाले मॉडल में 450 किलोमीटर का रेंज मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed