फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata will showcase 4 cars in geneva motor show 2019

Harrier बेस्ड H7X Suv का टीजर जारी, डिजाइन हो सकता है कुछ अलग

Mon, 04 Mar 2019 02:47 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 04 Mar 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Tata will showcase 4 cars in geneva motor show 2019
H7x

टाटा मोटर्स 5 मार्च से शुरू हो रहे जेनेवा मोटर शो में अपनी 4 नई कार Altroz, H7X Concept, Altroz EV और Tata Hornbill को पेश करेगा। टाटा ने अपनी सभी नई गाड़ियों  के फीचर्स से धीरे धीरे पर्दा उठाया है। यहां आपके लिए लेकर आएं हैं  Tata H7X का एक और टीजर जो कार के फ्रंट और रियर की कुछ परछाई दिखाता है। टाटा ने 2018 ऑटो एक्सपो में H7X कॉन्सेप्ट को पेश किया था।

विज्ञापन


पांच सीटों वाले संस्करण की तरह 7 सीटर हैरियर लैंड रोवर के डी 8 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। टाटा की 7 सीटर एसयूवी में 2,741 मिमी व्हीलबेस दिया जाएगा। जो 5 सीटर के समान ही होगा। सात सीटर एसयूवी में 2.0-लीटर क्रायोटेक डीज़ल इंजन दिया जाएगा। जो 170 बीएचपी  और 350 एनएम से कुछ अधिक टॉर्क जनरेट करेगा। आने वाली हैरियर के ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होंगे। 
विज्ञापन


 

Tata will showcase 4 cars in geneva motor show 2019
Tata H7X

टाटा H7X के डिजाइन में कंपनी कुछ नया करने पर विचार कर रही है। टीजर इमेज से पता चलता है कि आने वाले H7X में हैरियर की तरह ही हेडलैंप और LED DRLs दिए जाएंगे। H7X के बम्पर में निचले हिस्से में अलग से फॉग लैंप दिए जाएंगे। टीजर इमेज में H7X पर फ्रंट बंपर स्प्लिटर भी दिखाया गया है। 

बात करें कीमत की तो टाटा हैरियर की शुरूआती कीमत 12.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं हैरियर के XM वेरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपए, XT वेरिएंट की कीमत 14.95 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट XZ की कीमत 16.25 लाख रुपए रखी गई है। उम्मीद है कि सात सीट वाला संस्करण प्रीमियम प्राइस टैग को स्पोर्ट करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed