जब Tata Harrier के साथ खड़ी दिखाई दी Jeep Compass
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतीक्षित एसयूवी हैरियर टाटा की ओर से देश की सबसे बड़ी लांचिंग होगी। इस कार को लेकर जो प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं वो बेमिसाल हैं। टाटा ने इस कार का आधिकारिक तौर पर मीडिया के लिए अनावरण किया है।
वैसे तो इस कार को कई बार सड़को पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया, लेकिन फिलहाल जो इसकी तस्वीरें सामने आई हैं वो जीप कंपास के साथ हैं। बता दें, आॅटो इंडिया ने हैरियर और जीप को एक ही फ्रेम में दिखाया। हालांकि, हैरियर हर मायने में जीप कंपास से बड़ी है फिर भी इस तरह की तुलनात्मक तस्वीर काफी आश्चर्यजनक लग रही हैं।
इन दोनों कारों के डायमेंशन की बात करें तो जहां टाटा हैरियर की लंबाई 4598 एमएम, ऊंचाई 1714 एमएम, और चौड़ाई 1,894 एमएम है। वहीं, जीप कंपास की लंबाई 4395 एमएम, चौड़ाई 1818 एमएम, और ऊंचाई 1640 एमएम है। बता दें, टाटा की यह पहली कार होगी जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है। हैरियर को चार वेरिएंट XE, XM, XT, and XZ में लांच किया जाएगा। इस कार की कीमत को कम रखने के लिए इस प्लेटफार्म में बड़े बदलाव भी किए गए हैं। कंपनी इसे अधिकारिक तौर पर 23 जनवरी 2018 को लांच करेगी।
हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 140 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। हालांकि, हैरियर की कीमत को लेकर अभी महज अंदाजा लगाया जा रहा है। कि इसकी कीमत 15 लाख के आस- पास हो सकती हैं।