{"_id":"58db65f34f1c1bfc4c63da29","slug":"tata-tigor-launched-at-4-7-lakhs-ex-showroom-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.7 लाख में लॉन्च हुई टाटा टिगोर, बन गई सेगमेंट की सबसे सस्ती कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
4.7 लाख में लॉन्च हुई टाटा टिगोर, बन गई सेगमेंट की सबसे सस्ती कार
Updated Wed, 29 Mar 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
टाटा टिगोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीद के मुताबिक टाटा ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर को बेहद प्रतिस्पर्धी कीमत 4.7 लाख एक्सशोरूम दिल्ली में लॉन्च किया है। इस कीमत में लॉन्च यह सेडान इस वर्ग की सबसे सस्ती कार बन गई है। इस कार व्हीलबेस टियागो से लगभग 50 मिलीमीटर ज्यादा है जिसका फायदा केबिन में अधिक जगह के रूप में मिला है।
विज्ञापन
कंपनी ने इसे चार वेरिएंट में पेश किया है। इसके एक्सई वेरिएंट की कीमत 4.7 लाख, एक्सटी की कीमत 5.41 लाख, एक्सजेड की कीमत 5.90 लाख व एक्सजेड(ओ) की कीमत 6.19 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। कीमत के मामले में यह अपनी ही कंपनी की जेस्ट से भी सस्ती है।
विज्ञापन
टियागो की तरह यह दोनों ईंधन विकल्पों, पेट्रोल-डीजल में उपलब्ध है। इसका पेट्रोल 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन है, जो कि 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। डीजल वर्जन में 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन लगा है, जो 70 पीएस की शक्ति और 140 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि यह महज मैनुअल विकल्प में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन