{"_id":"5c52d443bdec22499d271a93","slug":"tata-tiago-to-maruti-wagon-r-this-electric-car-will-launch-by-the-end-of-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 तक भारत में लॉन्च होंगी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2020 तक भारत में लॉन्च होंगी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Thu, 31 Jan 2019 04:26 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Thu, 31 Jan 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
electric vehicles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मोटर वाहन के इतिहास में आने वाले सालों में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। जिनमें इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार में दस्तक देना सबसे बड़ा बदलाव होगा। लगातार बढ़ रहा प्रदुषण का स्तर और लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति क्रेज को देखकर सरकार भी नई स्कीम लेकर आ रही है, वहीं कंपनियां भी इस दिशा में अपनी पूूरी तैयारी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
हैरियर लॉन्च के मौके पर मनी कंट्रोल पर बात करते हुए, टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक गुइंटर बटसेक ने कहा कि कंपनी 2020 में एक इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि देश में चार्जिंग बुनियादी ढांचे की कमी के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हो रही है। टाटा टियागो इलेक्ट्रिक को 2018 ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो 2018 में पेश की गई टियागो इलेक्ट्रिक को 85 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। जो 200 एनएम का टार्क जनरेट करती है। इसमें लीथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जिसके माइलेज को लेकर कंपनी ने 1 लीटर में 100 किमी का दावा किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा मारुति ने भी वैगनआर के इलेक्ट्रिक वर्जन पर मुहर लगा दी है। मारुति ने पहले ही पूरे भारत में नई वैगनआर इलेक्ट्रिक का परीक्षण शुरू कर दिया है। हाल ही में यह शिमला के कुफरी क्षेत्र में भी टेस्टिंग के दौरान देखी गई थी।
हुंडई इंडिया भी आने वाले महीनों में कोना के रूप में अपनी ईवी पारी की शुरुआत करने जा रही है। इसके अलावा महिंद्रा अपने KUV100 इलेक्ट्रिक पर इस साल के लिए और XUV300 पर अगले साल के लिए मुहर लगा चुकी है।