फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata tiago jtp engine details revealed, know the specifications and price of the car

लांच से पहले सामने आए टाटा टियागो जेटीपी के फीचर्स

Fri, 12 Oct 2018 01:28 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Tata tiago jtp engine details revealed, know the specifications and price of the car
tata tiago jtp

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी कुछ कारों को लांच करके मार्केट में तहलका मचा दिया है। लगातार आ रही खबरों से तो लग रहा है कि यह कंपनी किसी और को आगे नहीं आने देना चाहती है। खैर, इस त्यौहारों पर कौन अपने पैर जमा पायेगा यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल, हम आपको आज टाटा मोटर्स की आने वाली कार टियागो के स्पोर्टीयर वर्जन से जुड़ी कुछ जानकारी साझा कर रहे हैं। क्योंकि आजकल युवाओं की पहली पसंद स्पोर्ट कार हो गई है।

विज्ञापन


क्या होंगे खास फीचर्स
टाटा टियागो जेटीपी  में स्पोर्टी बंपर, बड़े एयर इनटेकर्स, नई फॉग लैम्प हाउसिंग, ब्लैक्ड आउट हेडलैम्प्स और ग्रिल जैसे फीचर्स हो सकते हैं। ये कार 15 इंच अलॉय वील्ज के साथ आएगी। हालांकि टियागो जेटीपी में डिफ्यूजर, ब्लैक रूफ स्पॉइलर, ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स भी होंगे जो कि इसको आकर्षक लुक देंगे। 
विज्ञापन


इंजन
ऑटोकार इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक टाटा टियागो जेटीपी में पुरानी कार जैसा ही 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसका मौजूदा 1.2-लीटर इंजन 108 बीएचपी की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। नई कार में दिए जाने वाले इंजन को ट्यून किया जाएगा जिससे कार के आउटपुट में 108 बीएचपी से ज्यादा की पावर जनेरेट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इंटीरियर 
टियागो जेटीपी के इंटीरियर में लेदर सीटें होंगी जो कि कंट्रास्ट लाल सिलाई से बनी होंगी। इसमें ऐल्युमिनियम पेडल्स और 8 स्पीकर हर्मन कार्डन आॅडियो सिस्टम भी दिया जाएगा

Tata tiago jtp engine details revealed, know the specifications and price of the car
tata tiago nrg

किससे होगा मुकाबला
टाटा मोटर्स जेटीपी के लांच होने से पहले ही मार्केट में इसके प्रतिद्वंद्वी की चर्चा जोरो पर है। माना जा रहा है कि इस कार का सीधा मुकाबला फोर्ड की इकोस्पोर्ट से होगा। जिसका इंजन 125एचपी का पॉवर जनरेट करता है। इसके अलावा मारुति की आने वाली पेट्रोल एसयूवी कार विटारा से भी इसे कड़ी टक्कर मिलने के संकेत हैं।  बता दें कि टियागो जेटीपी को टाटा मोटर्स और कोयंबटुर बेस्ड जयेम ऑटो ने मिलकर बनाया है।

कीमत
कंपनी ने अभी तक इस कार क कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन टियागो के जेटीपी एडिशन मॉडल्स की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed