फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata tiago jtp and tigor jtp will be launch after 2 days, know the features and expected price

टाटा मोटर्स की दो नई हैचबैक कार 26 अक्टूबर को होंगी लांच, जानें खासियत

Tue, 23 Oct 2018 03:16 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Tata tiago jtp and tigor jtp will be launch after 2 days, know the features and expected price
tata tiago jtp

टाटा मोटर्स 26 अक्टूबर को अपनी दो नई कार टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी लांच करने जा रही है। कंपनी ने इन कारों के नए एडिशन की झलक 2018 आॅटो एक्स्पो में दिखाई थी। इस नए मॉडल के जरिये कंपनी युवा पीढ़ी में अपनी पहुंच बनाना चाहती है। इस नई कार के लुक्स के साथ इसके फीचर्स पर भी कंपनी ने खासा ध्यान दिया है। 

विज्ञापन


इन नई कार में कंपनी ने स्पोर्टी बंपर, बड़े एयर इनटेकर्स, नई फॉग लैम्प हाउसिंग, ब्लैक्ड आउट हेडलैम्प्स और ग्रिल जैसे फीचर्स हो सकते हैं। ये कारें 15 इंच अलॉय व्हील के साथ आएंगी। हालांकि टियागो जेटीपी में डिफ्यूजर, ब्लैक रूफ स्पॉइलर, ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स भी होंगे जो कि इसको आकर्षक लुक देंगे। 
विज्ञापन


इंजन
कंपनी की तरफ से जेटीपी के इंजन के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कयासे लगाए ता रहें हैं कि इसमें 1.2 लीटर का रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन होगा। तो इसके स्टैण्डर्ड मॉडल से 110एचपी ज्यादा पॉवर का होगा। साथ ही कार में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटीरियर में क्या होगा नया
टियागो जेटीपी के इंटीरियर में लेदर सीटें होंगी जो कि कंट्रास्ट लाल सिलाई से बनी होंगी। इसमें ऐल्युमिनियम पेडल्स और 8 स्पीकर हर्मन कार्डन आॅडियो सिस्टम भी दिया जाएगा।


किससे होगा मुकाबला
टाटा मोटर्स जेटीपी के लांच होने से पहले ही मार्केट में इसके प्रतिद्वंद्वी की चर्चा जोरो पर है। माना ता रही है कि इस कार का सीधा मुकाबला फोर्ड की इकोस्पोर्ट से होगा। जिसका इंजन 125एचपी का पॉवर जनरेट करता है। इसके अलावा मारुति की आने वाली पेट्रोल एसयूवी कार विटारा से भी इसे कड़ी टक्कर मिलने के संकेत हैं। 

कीमत
टियागो और टिगोर के जेटीपी एडिशन मॉडल्स की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed