फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata motors and tesla deal news tata sons chairman n chandrasekaran says no tie-up with tesla

टाटा समूह और टेस्ला के बीच नहीं होगी साझेदारी, कंपनी ने बताई यह वजह

Fri, 05 Mar 2021 11:49 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 11:49 AM IST
सार

टाटा समूह और टेस्ला के बीच लगभग होने वाली साझेदारी के बारे में मीडिया में काफी अटकलें लगाई गई थीं, क्योंकि तब टेस्ला भारतीय बाजार में एंट्री कर रहा है। Tata Sons (टाटा संस) के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा, "टेस्ला के साथ कोई बातचीत नहीं है। हमारी तरफ से, कुछ भी नहीं है।"

विज्ञापन
tata motors and tesla deal news tata sons chairman n chandrasekaran says no tie-up with tesla
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors

विस्तार

अमेरिका की दिग्गज और दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) के साथ साझेदारी की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, Tata Sons (टाटा संस) के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को कहा कि भारत में साझेदारी के लिए एलन मस्क के स्वामित्व वाली कार कंपनी के साथ "कोई बातचीत नहीं हो रही है।" उन्होंने कहा, "हम इसे अपने दम पर करेंगे।" 
विज्ञापन

चंद्रशेखरन ने टाटा मोटर्स और उसकी ब्रिटिश सहायक कंपनी Jaguar (जगुआर) और Land Rover (लैंड रोवर) की इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया। इसी दौरान उन्होंने कहा, "टेस्ला के साथ कोई बातचीत नहीं है। हमारी तरफ से, कुछ भी नहीं है।" टाटा संस के प्रमुख ने कहा कि टाटा मोटर्स और जेएलआर के उत्पाद अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, और इस समय किसी भी बाहरी साझेदारी की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा समूह और टेस्ला के बीच लगभग होने वाली साझेदारी के बारे में मीडिया में काफी अटकलें लगाई गई थीं, क्योंकि तब टेस्ला भारतीय बाजार में एंट्री कर रहा है। इन अटकलों की वजह से टाटा मोटर्स के शेयर की कीमतें में काफी इजाफा दर्ज किया गया था। आठ कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयर्स करीब 25 फीसदी तक चढ़ गए थे। हालांकि यह भारत में कंपनी के कारों की बिक्री के शानदार प्रदर्शन के कारण भी बढ़ा था। 
विज्ञापन

टेस्ला के साथ टाटा की साझेदारी की अटकलों के बारे में और ज्यादा इजाफा तब हुआ जब 'टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी' के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने 15 जनवरी को एक चुटीला ट्वीट किया। इसमें एक पुराने हिंदी फिल्म के गाने के जरिए टेस्ला की साझेदारी की अफवाहों पर सकारात्मक टिप्पणी की गई। हालांकि इस ट्वीट को तुरंत हटा दिया गया था।

इस ट्वीट के साथ फिल्म के गाने के लाइन लिखे गए थे - 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर अखबार में, सब को मालूम है और सब को खबर हो गई!' ट्वीट के साथ ही #वेलकमटेस्ला #TeslaIndia @Tesla @ElonMusk जैसे हैशटैग और टैग किए गए थे। इस ट्वीट को ट्विटर हैंडल @TatamotorsEV से भेजा गया था, और जल्द ही हटा दिया गया था। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रशेखरन की टिप्पणी से पहले, साझेदारी की अफवाहों पर टेस्ला या टाटा समूह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। बता दें कि टेस्ला ने भारत में एक दफ्तर का पंजीकरण कराया है, और यह बंगलूरू में किया गया है। फर्म ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) बैंगलोर के साथ Tesla India Motors and Energy Pvt Ltd (टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड) को पंजीकृत किया है। यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी फिलहाल जमीनी कार्य कर रही है। 

टाटा समूह इलेक्ट्रिक वाहनों के कारोबार में मजबूती से अपने पैर पसार रहा है। चंद्रशेखरन ने कहा कि जेएलआर के सभी इलेक्ट्रिक उत्पाद भारत में भी लॉन्च होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed