फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata safari 2021 tata safari tvc tata safari old ad Tata Safari 2021 Price in India Tata safari news new tata safari 2021 launch date in india 2021 Tata Safari production begins tata gravitas launch date and price

Tata Safari 2021 की दीवानगी, फैन ने पुराने एड से बनाया नई एसयूवी का शानदार वीडियो

Sat, 16 Jan 2021 04:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 16 Jan 2021 04:57 PM IST
सार

Tata Safari एसयूवी की दीवानगी का आलम यह है कि एक फैन ने इसका एक टीवीसी खुद एडिट कर सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस विज्ञापन की खासियत यह है कि इतने सालों के बाद भी, विज्ञापन अभी भी बहुत ताजा लगता है और इस एसयूवी से प्यार करने वाले इसे देखकर अभी भी उत्साहित हो जाते हैं।

विज्ञापन
tata safari 2021 tata safari tvc tata safari old ad Tata Safari 2021 Price in India Tata safari news new tata safari 2021 launch date in india 2021 Tata Safari production begins tata gravitas launch date and price
Tata Safari TVC Grab - फोटो : For Reference Only

विस्तार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए अपनी आनेवाली 7-सीटर एसयूवी को पेश किया है। टाटा की मशहूर कार मॉडल के ऊपर इस नई एसयूवी का नाम Safari (सफारी) रखा गया है। टाटा सफारी भारतीय बाजार में एक बहुत लोकप्रिय एसयूवी थी और दो दशकों से भी ज्यादा समय तक कंपनी इसकी बिक्री करती रही। सफारी ने भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट का पूरा गणित बदला दिया था जब 1998 में इसे बाजार में उतारा गया। टाटा मोटर्स को यह एहसास हुआ कि फैन्स वास्तव में इस एसयूवी को काफी मिस कर रहे हैं। जिसके बाद वह सफारी को बाजार में वापस ला रही है। Tata Safari एसयूवी की दीवानगी का आलम यह है कि एक फैन ने इसका एक टीवीसी खुद एडिट कर सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस टीवीसी में पुरानी सफारी के टीवीसी को नए जारी किए गए वीडियो के शॉट्स के साथ मिलाकर बनाया गया है, जो काफी शानदार है। 
विज्ञापन

इस वीडियो को विपराजेश एनजी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। यह मूल रूप से Safari 2.2 Dicor (सफारी 2.2 डाइकोर) एसयूवी का वही पुराना मशहूर विज्ञापन है जो वर्षों पहले टीवी पर जारी किया गया था। इस विज्ञापन की खासियत यह है कि इतने सालों के बाद भी, विज्ञापन अभी भी बहुत ताजा लगता है और इस एसयूवी से प्यार करने वाले इसे देखकर अभी भी उत्साहित हो जाते हैं। सफारी एसयूवी के लिए टाटा ने जो विज्ञापन बनाया था वह विज्ञापनों से कहीं बढ़कर था और ग्राहकों को सीधे जोड़ता था। ग्राहकों के साथ ऐसे संबंध बनान वाकई एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालाँकि इस वीडियो में सभी शॉट्स पुराने विज्ञापन की शुरुआत से लिए गए हैं और आखिर में आनेवाली नई 2021 टाटा सफारी को दिखाती है। फैन के द्वारा बनाई गई यह टीवीसी काफी अच्छी मानी जा रही है। पुरानी एसयूवी की टीवीसी के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ नई सफारी के शॉट्स बहुत बढ़िया लग रहे हैं। पुरानी जेनरेशन की सफारी का टैगलाइन था - reclaim your life (अपने जीवन को दोबारा पाएं) थी और 2021 के अवतार में, टाटा ने इस टैग लाइन को छोड़ा नहीं है। नई SUV के लिए भी इसी टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। पुरानी जेनरेशन की सफारी की तरह नई जेनरेशन की सफारी को 4×4 या AWD ऑप्शन के साथ नहीं पेश किया जाएगा। शुरुआत में इसे 2WD सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी बाद में इममें 4WD सिस्टम को शामिल करने के लिए कुछ बदलाव कर सकती है।
 
विज्ञापन

आनेवाली नई टाटा सफारी हैरियर एसयूवी पर आधारित है जिसे 2019 में बाजार में लॉन्च किया गया था। इससे वही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है जो हैरियर में है। लेकिन रेगुलर हैरियर की तुलना में यह थोड़ी ऊंची और लंबी होगी। तीसरी पंक्ति की सीट को शामिल करने के लिए एसयूवी की लंबाई बढ़ाई गई है। अभी इसकी जानकारी नहीं है कि एसयूवी का व्हीलबेस हैरियर जितना ही होगा या फिर उससे लंबा। कंपनी इस महीने के आखिर में 2021 टाटा सफारी एसयूवी को औपचारिक रूप से लॉन्च करेगी। एक फ्लैग-ऑफ समारोह में, पहली सफारी कार कंपनी के पुणे स्थित प्लांट से लाइन से बाहर आई। टाटा मोटर्स ने बताया कि नई सफारी एसयूवी के लिए बुकिंग जल्द शुरू होगी। 

नई 2021 Safari की खासियतें
नई 2021 Safari में टाटा की अवॉर्ड विनिंग इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। सफारी का इंटीरियर ऐश वुड के डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया गया है। और शानदार ओइस्टर व्हाइट इंटीरियर थीम के साथ इसके प्रीमियम लुक को और भी आगे ले जाता है। कार में डी रिलर पर क्रोम गार्निश के साथ आइकॉनिक स्टेप्ड रूफ, और काफी आकर्षक टेलगेल इसके अहम डिजाइन के बारे में बताते हैं। कुल मिलाकर इस एसयूवी को एक अल्ट्रा प्रीमियम फिनिश दी गई है। नई सफारी में 2.0 लीटर 4-सिलिंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 168 bhp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। 2021 Tata Safari एसयूवी टाटा मोटर्स की सबसे महंगी एसयूवी हो सकती है। इस समय Tata Harrier कंपनी की सबसे महंगी एसयूवी है। Tata Harrier के टॉप वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला 7 सीटर MG Hector Plus  और महिंद्रा की जल्द आने वाली एसयूवी Mahindra XUV500 2021 जैसी कारों से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed