फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   All new Tata Safari 2021 launch in India, Price starts from Rs 14.69 lakh

लॉन्च हुई नई Tata Safari 2021, कीमत 14.69 लाख रुपये से शुरू, जानें फीचर्स के बारे में...

Mon, 22 Feb 2021 11:18 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Feb 2021 11:18 AM IST
सार

नई Tata Safari 2021 Harrier (हैरियर) एसयूवी के बाद OMEGARC प्लेटफॉर्म पर आधारित दूसरा उत्पाद है और यह टाटा मोटर्स की 'न्यू फॉरएवर' रेंज का फ्लैगशिप उत्पाद है। यह टाटा मोटर्स की पहली कार है जिसमें इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक फंक्शन दिया गया है। साथ ही इसमें सीटों के लिए एक कलर ट्रीटमेंट भी मिलता है। 

विज्ञापन
All new Tata Safari 2021 launch in India, Price starts from Rs 14.69 lakh
New Tata Safari 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोमवार को टाटा मोटर्स ने अपनी नई प्रीमियम फ्लैगशिप एसयूवी Tata Safari 2021 लॉन्च कर दी। सफारी को सात वैरियंट्स में उतारा गया है। वहीं इसमें चार वैरियंट्स ऑटोमैटिक होंगे। कंपनी ने नई टाटा सफारी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.69 लाख रुपये रखी है, जो 21.45 लाख रुपये तक जाती है। वहीं एडवेंचर पसंद लोगों के लिए कंपनी ने एक खास वैरियंट XZ+ लॉन्च किया है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में आएगा। Tata Safari 2021 (टाटा सफारी 2021) एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। 30,000 रुपये की राशि देकर इसकी बुकिंग कराई जा सकती है। वहीं नई सफारी एसयूवी की डिलीवरी आज से ही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

टाटा की पहली कार जिसमें मिला यह फीचर

टाटा मोटर्स की नई सफारी कंपनी की एक अन्य एसयूवी हैरियर की तीन-पंक्ति वाला वर्जन है। यह कार बीते समय की मशहूर सफारी एसयूवी की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती है। इस कार में सीट कॉन्फिगरेशन की बात की जाए तो इस कार को 6-सीटर (बीच की पंक्ति में कैप्टन सीटों के साथ) या 7-सीटर विकल्पों के साथ चुना जा सकता है। यह कार बड़े परिवार वाले लोगों की पसंद की कार बनने की तैयारी में है। यह टाटा मोटर्स की पहली कार है जिसमें इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक फंक्शन दिया गया है। साथ ही इसमें सीटों के लिए एक कलर ट्रीटमेंट भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुक और डिजाइन

नई सफारी 2021 के एक्सटीरियर की बात करें तो इसकी डिजाइन और स्टाइल हैरियर एसयूवी से काफी प्रेरित लगती है। कार के फ्रंट में ट्राई-एरो पैटर्न वाली बोल्ड ग्रिल दी गई है। इसके अलावा पतली एलईडी डीआरएलएस और प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलते हैं। कार के रियर में पूरी तरह से नई डिजाइन दी गई है। एसयूवी की छत को थोड़ा ऊंचा रखा गया है जिससे कार की आखिरी पंक्ति के यात्रियों के लिए बड़ी हेडरूम मिल सके। 2021 Tata Safari एसयूवी में डी रिलर पर क्रोम गार्निश के साथ आइकॉनिक स्टेप्ड पैनोरैमिक सनरूफ, और काफी आकर्षक टेलगेल दिया गया है। इसमें  Xenon HID प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स, क्रोम स्टडेड ट्राई एरो फ्रंट ग्रिल, ट्विन लाइट एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर इस एसयूवी को एक अल्ट्रा प्रीमियम फिनिश दी गई है। व्हील आर्च भी काफी आकर्षक हैं और किसी भी रास्ते इलाके में ले जाने का वादा करते हैं और किसी भी ऊबड़-खाबड़ रास्ते में चलने का दम भरने वाली इस एसयूवी का साथ निभाते हैं। 

विज्ञापन

टाटा की फ्लैगशिप एसयूवी

यह Harrier (हैरियर) एसयूवी के बाद OMEGARC प्लेटफॉर्म पर आधारित दूसरा उत्पाद है और यह टाटा मोटर्स की 'न्यू फॉरएवर' रेंज का फ्लैगशिप उत्पाद है। नई सफारी के डायमेंशंस की बात करें तो इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई पुरानी Tata Safari से अधिक होगी। 2021 टाटा सफारी में 18 इंच मशीन्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नई एसयूवी को भारत के हर मौसम में शानदार प्रदर्शन देने के लिए टेस्ट किया गया है। इस कार परीक्षण माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में किया गया है। यह हर तरह की उबड़-खाबड़ सड़क पर भी चालक को आरामदायक सफर का वादा करती है। टाटा मोटर्स ने एसयूवी का उत्पादन अपने पुणे प्लांट में शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही टाटा मोटर्स ने सफारी की पहली कार को पुणे प्लांट में एक फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के बाद रोल-आउट किया था।

इंजन

2021 Tata Safari एसयूवी में लैंड रोवर D8 से प्रेरित OMEGARC प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। नई सफारी में 2.0 लीटर 4-सिलिंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 168 bhp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। इस एसयूवी में तीन राइडिंग मोड इको, सिटी, स्पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा ESP टेरेन रिस्पॉन्स मोड- नॉर्मल, रफ व वेट भी दिए गए हैं। 

शानदार फीचर्स

सफारी का इंटीरियर ऐश वुड के डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया गया है। और शानदार ओइस्टर व्हाइट इंटीरियर थीम और ओइस्टर व्हाइट लेदर अपहोल्स्ट्री मिलते हैं जो इसके प्रीमियम लुक को और भी आगे ले जाता है। नई टाटा सफारी में 6 से 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं। कार के केबिन में 8.8 इंच फ्लोटिंग आयलैंड इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम 320 वॉट जेबीएल ऑडियो सिस्टम, मूड लाइटिंग, 6 वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में थर्ड रो सीट्स के लिए भी डेडिकेटेड यूएसबी पोर्ट, कप होल्डर्स, डेडिकेटेड एसी यूनिट दी गई है। खास बात यह है कि थर्ड रो में मिलने वाला लेग रूम और पैनोरैमिक सनरूफ इस सेगमेंट की किसी भी गाड़ी से सबसे ज्यादा है। 

कनेक्टेड कार फीचर्स

नई टाटा सफारी में कंपनी का कनेक्टेड कार पैक ‘iRA’ दिया गया है। iRA टेक्नोलॉजी के तहत रिमोट कमांड्स, व्हीकल सिक्योरिटी फीचर्स, लोकेशन बेस्ड सर्विसेज, ओवर द एयर अपडेट्स, लाइव व्हीकल डायग्नोसिस, गेमिफिकेशन जैसी कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed