Tata ने अपनी नई हैचबैक के नाम से कुछ ऐसे उठाया पर्दा, दिया एकदम अलग नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक 45X को आगामी जेनेवा मोटर शो में पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। 45X के नाम को लेकर अभी तक जितनी भी अटकलें थी कंपनी ने उन पर विराम लगाते हुए कार को Altroz नाम दिया। इस कार को पहली बार 2018 इंडियन ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। जिसके इस साल नवंबर तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
इस हैचबैक के नाम के बारे में कई अटकलें थी, टाटा मोटर्स ने हाल ही में एक टीजर भी जारी किया था जिसमें कहा गया था कि नाम एक छह अक्षर का शब्द है जो " A" से शुरू होता है। इंटरनेट पर इस टीजर के आने के बाद लोकप्रिय नाम Aquila और Altroz रहे। फिलहाल कंपनी ने इसका नाम Altroz रखा। क्योंकि Aquila नाम का उपयोग पहले से ही Hyosung ने अपनी एक मोटरसाइकिल पर किया है।
Tata Altroz Premium हैचबैक एडवांस्ड मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसे Tata Motors अब अल्फा कहती है। टाटा अल्ट्रोज के इंजन को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है इस कार में टाटा टियागो वाले दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन साझा किए जाएंगे, जो Altroz में अधिक पावर और टॉर्क का उत्पादन करेंगे।
लॉन्च होने के बाद टाटा 45X सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई i20 एलीट जैसी कारों को प्रतिद्वंद्वी होगी। जिसकी कीमत कंपनी 5-9 लाख रुपये के बीच रख सकती है। Tata, आगामी जेनेवा मोटर शो में Altroz, Hornbill Micro SUV और H7X SUV के एक इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भी पेश करेगी।