{"_id":"61685df3ab50f836de587743","slug":"tata-punch-gets-5-star-rating-in-latest-global-ncap-crash-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Punch: ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिले पांच स्टार, जानिए इस माइक्रो एसयूवी की खूबियों के बारे में","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Punch: ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिले पांच स्टार, जानिए इस माइक्रो एसयूवी की खूबियों के बारे में
Thu, 14 Oct 2021 10:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:12 PM IST
सार
टाटा ने 2020 के ऑटो एक्सपो में इसे HBX कॉन्सेप्ट के तौर पर उतारा था। तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि टाटा इसकी सेफ्टी रेटिंग्स को लेकर भी खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा की नई कार टाटा पंच को ग्लोबल एनकैप (NCAP) के ताजा भारत के लिए सुरक्षित कारों के क्रैश टेस्ट में वयस्क सवार की सुरक्षा में पांच स्टार और बच्चों के लिए चार स्टार मिले हैं। पंच का टेस्ट एनकैप की स्वैच्छिक परीक्षण प्रक्रिया की आवश्यकताओं के अनुसान किया गया था। टाटा पंच, टाटा मोटर्स की 5-स्टार लिस्ट में शामिल होने वाली ताजा कार है। इस लिस्ट में टाटा नेक्सॉन और टाटा अल्ट्रोज कार शामिल हैं।
विज्ञापन
इस माइक्रो एसयूवी की बिक्री 20 अक्तूबर से होने वाली है और इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमतें 5.5 लाख रुपये से लेकर आठ लाख रुपये तक रखी जा सकती हैं। पंच को अल्फा (एजाइल लाइट फ्लैक्सिबल एडवांस्ड) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिस पर प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज को भी बनाया गया है।
विज्ञापन
टुवार्ड्स जीरो फाउंडेशन के अध्यक्ष डेविड वार्ड ने कहा कि हम इस स्वैच्छिक टेस्ट में टाटा से सुरक्षा परिणामों से बेहद संतुष्ट हैं। ग्लोबल एनकैप सुरक्षा के लिए एक बाजार तैयार करने के लिए निर्माताओं को हमारे प्रोग्राम में स्वैच्छिक आधार पर शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि टाटा और महिंद्रा जैसे शीर्ष निर्माताओं को हमारे एजेंडा के साथ इतने सकारात्मक तरीके से जुड़ते देखना काफी सुखद है।
विज्ञापन
ग्लोबल एनकैप सेफ्टी रेटिंग्स में टाटा की कारें अव्वल रही हैं। इससे पहले पहले टाटा की अल्ट्रोज और नेक्सन को भी 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। वहीं, टाटा पंच भी अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनी है, तो ऐसे में स्वाभाविक है कि पंच को हाई सेफ्टी रेटिंग्स मिले। हालांकि टाटा टिगोर और टियागो को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में चार स्टार की रेटिंग मिली थी। टाटा नेक्सन पहली ऐसी भारतीय कार थी, जिसे पांच स्टार रेटिंग मिली थी।
इन शानदार फीचर्स से लैस हैं टाटा पंच
- टाटा पंच के प्योर वेरिएंट में डुअल एयरबैग, 15-इंच व्हील्स, डुअल ड्राइव मोड, इंजन-स्टार्ट स्टॉप, 90-डिग्री ओपनिंग डोर, रियर फ्लैट फ्लोर मिलता है। यह वेरिएंट सिर्फ सफेद और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
- इसके बाद एडवेंचर वेरिएंट की बात करें तो, इसमें मिलने वाले प्रमुख फीचर्स में 4-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फ्रंट और रियर पावर विंडो और सेंट्रल रिमोट लॉकिंग सिस्टम हैं।
- तीसरे वेरिएंट में 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियर-व्यू कैमरा, वॉयस रिकग्निशन, पैसिव एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, सिक्स-वे हाइट-एडजस्टेबल सीटें और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- चौथा वेरिएंट क्रिएटिव रेड, ब्लू और डुअल-टोन कलर थीम में पेश किया गया है। इसमें प्रोजेक्टर हेड लाइट और एलईडी डीआरएल, 16-इंच अलॉय व्हील, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, ऑटो टेम्परेचर कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग और गियर नॉब और आईआरए कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलती है।