फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata nexon or Mahindra Xuv300 know the price of diesel variants

Mahindra XUV300 और Tata Nexon में कौन-सी है सस्ती डीजल कार

Tue, 26 Feb 2019 11:17 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 26 Feb 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Tata nexon or Mahindra Xuv300 know the price of diesel variants
Mahindra XUV300 Vs Tata Nexon

महिंद्रा ने हाल ही में XUV300 को भारत में लॉन्च किया। वहीं नेक्सन को एनसीएपी क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। एक्सयूवी 300 अपनी खूबियों के चलते बाजार में छा गई है। जहां सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में एक्सयूवी 300 एक नए खिलाड़ी है। वहीं नेक्सन इस समय इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। वैसे तो दोनों गाड़ियां पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध हैं। लेकिन आज आपको बताएंगे कि दोनों के डीजल वेरिएंट में से कौन-सी आपको सस्ती पड़ती है। 

विज्ञापन

Tata nexon or Mahindra Xuv300 know the price of diesel variants
Tata Nexon

महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के डीजल इंजन की बात करें, तो इसमें 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 3750 आरपीएम पर 115 बीएचपी की पॉवर और 1500 से 2500 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क देता है।

वहीं नेक्सन में भी 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन आता है, जो 108 बीएचपी की पॉवर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। महिन्द्रा एक्सयूवी का पॉवर आउटपुट नेक्सन से कहीं ज्यादा है। वहीं नेक्सन डीजल 6 स्पीड एएमटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है, लेकिन एक्सयूवी 300 में केवल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata nexon or Mahindra Xuv300 know the price of diesel variants
XUV 300

Mahindra XUV 300 का डीजल इंजन चार वेरिएंट्स W4, W6, W8 और W8 (O) में उपलब्ध है। वहीं, Tata Nexon का डीजल इंजन पांच वेरिएंट्स  XE, XM, XT, XZ और XZ Plus में आता है। नेक्सन के एंट्री-लेवल XE वेरिएंट की कीमत की तुलना अगर हम XUV 300 के एंट्री-लेवल W4 वेरिएंट से करें। तो दोनों मॉडल में करीब 1.5 लाख रुपये का अंतर पाया जाता है। जहां Nexon XE डीजल वेरिएंट की कीमत 6.36 लाख रुपये ( एक्स शोरुम ) रखी गई है वहीं Mahindra XUV 300 के W4 वेरिएंट की कीमत 8.49 लाख रुपये ( एक्स शोरुम ) है। 

विज्ञापन

Tata nexon or Mahindra Xuv300 know the price of diesel variants
tata motors nexon kraz

Nexon डीजल वेरिएंट की कीमत ( एक्स शोरुम )
Nexon XE - (6.36 लाख रुपये)
Nexon XM - (7.11 लाख रुपये)
Nexon XT - (7.73 लाख रुपये)
Nexon XZ - (8.19 लाख रुपये)

XUV 300 डीजल वेरिएंट की कीमत ( एक्स शोरुम )
W4 - (8.49 लाख रुपये)
W6 - (9.30 लाख रुपये)
W8 - (10.80 लाख रुपये)
W8(O)- (11.99 लाख रुपये)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed