{"_id":"5c34483dbdec2257216b9508","slug":"tata-nexon-become-the-second-best-selling-suv-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में लोगों को पसंद आ रही Tata की यह एसयूवी, सबको पछाड़ दूसरे स्थान पर बनाई जगह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में लोगों को पसंद आ रही Tata की यह एसयूवी, सबको पछाड़ दूसरे स्थान पर बनाई जगह
Tue, 08 Jan 2019 12:20 PM IST
भावना चौधरी
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
tata nexon
टाटा मोटर्स के लिए साल 2018 बेहद ही शानदार रहा और सबसे बड़ी कामयाबी बन कर उभरी वह कार जिसने 5 स्टार रेटिंग हासिल कर सबको चौका दिया। अब तक आप समझ गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं टाटा नेक्सन की। Tata Nexon ने 5 स्टार रेटिंग तो हासिल की इसके साथ ही दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी बन गई । इस रेस में टाटा का मुकाबला फोर्ड इकोस्पोर्ट से था।
विज्ञापन
गौरतलब हो, Nexon ने 2018 जुलाई में कार का केवल AMT ट्रांसमिशन पेश किया था। वहीं Ford ने अपनी टॉप एंड वेरिएंट इकोस्पोर्ट को EcoBoost इंजन के साथ लांच किया था। हालांकि दोनों ही कारों की बिक्री में थोड़ा ही अंतर है। जहां नेक्सन की 52,519 यूनिट्स बिके वहीं इकोस्पोर्ट के 51,973 यूनिट्स बेचे गए।
विज्ञापन
Trending Videos
Tata Nexon
फोर्ड की यह कार सफर के दौरान एक बेहतर गाड़ी बनकर उभरी है। कार के नए वर्जन को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। फोर्ड इकोस्पॉर्ट माइलेज के मामले में भी किसी से कम नहीं है इसका पेट्रोल वर्जन एक लीटर में 17 किलामीटर और डीजल वर्जन एक लीटर में 23 किलोमीटर तक जाता है। वहीं इस कार की कीमत भी मात्र 8 लाख रुपए है जो इस एसयूवी के हिसाब से फिट बैठती है।
टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है जो अब तक भारत में बिक रही किसी भी कार के लिए पहली बार है। हालांकि, इससे पहले टाटा नेक्सन कार का 8 अगस्त को क्रैश टेस्ट किया गया था जिसमें इसे मात्र 4-स्टार हासिल हुए।
टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है जो अब तक भारत में बिक रही किसी भी कार के लिए पहली बार है। हालांकि, इससे पहले टाटा नेक्सन कार का 8 अगस्त को क्रैश टेस्ट किया गया था जिसमें इसे मात्र 4-स्टार हासिल हुए।