{"_id":"5c2ee4f2bdec22571463df86","slug":"tata-new-micro-suv-hornbill-may-launch-in-auto-expo-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखें कैसी दिखती है टाटा की नई माइक्रो-एसयूवी Hornbill","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देखें कैसी दिखती है टाटा की नई माइक्रो-एसयूवी Hornbill
Fri, 04 Jan 2019 10:15 AM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
tata hornbill micro suv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन निर्माता कंपनियां लगातार नई तकनीक पर काम कर रही हैं, कुछ समय पहले खबर आई थी कि मारुति सुजुकी और डेटसन micro-SUVs की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अब ऐसे में टाटा मोटर्स ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपनी micro-SUV की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। बता दें, टाटा की इस नई एसयूवी का नाम Hornbill रखा जा सकता है । कार को तमिलनाडु के निकट इरोड में देखा गया। फिलहाल आपको बताते हैं इस कार से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी।
विज्ञापन
- Hornbill एक अल्फा मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (Alpha ARC) पर आधारित है। वही प्लेटफार्म है जिस पर टाटा अपनी प्रीमियम हैचबैक 45X को लेकर आ रही है।
- इस कार के लुक्स में प्रीमियम हैचबैक 45X की छवि दिखाई देती है।
- कार का डिजाइन इमपेक्ट 2.0 philosophy पर बेस्ड है।
- टाटा की इस एसयूवी को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लांच किया जाएगा, जो माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के मानको पर आधारित होगा।
- माइक्रो-एसयूवी का व्हीलबेस 50एमएम से कम होने की संभावना है।
- Hornbill की कीमत 5 लाख रुपए से लेकर 8 लाख तक के बीच हो सकती है।
- इस कार को फरवरी 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जस सकता है।