Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए Tata कर रहा Blackbird को तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Motors इस समय मार्केट में अपना वर्चस्व बनाने के लिए खूब मेहनत कर रही है। आलम यह है कि कंपनी हर सेगमेंट में अपनी गाड़ी लॉन्च कर रही है। साथ ही कुछ ऐसे फीचर्स भी लेकर आ रही है जिससे प्रतिद्वंदी सामना न कर सके। हाल ही में कंपनी ने अपनी एसयूवी हैरियर को लॉन्च किया।
जिसने बाजार में खूब सुर्खियां भी बटोरी। फिलहाल खबर है, कि कंपनी अपनी एक ओर कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है जिसे Nexon और Harrier के बीच में जगह मिलेगी। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम Blackbird बताया जा रहा है। जो सीधे तौर पर Hyundai Creta को टक्कर देगी।
कार को लेकर कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है इसमें Nexon वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। हालांकि यह पहले से ज्यादा पावरफुल होगा। और ये 120 बीएचपी की पावर या उससे ज्यादा पॉवर भी उत्पन्न कर सकता है। इस कार में Nexon वाला ही 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। वहीं इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प दिए जाने की उम्मीद है।
Blackbird कॉम्पैक्ट SUV Tata का वो पहला 4 मीटर से लम्बा प्रोडक्ट होगा जो Tata के Alfa प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा। वहीं कंपनी Alfa प्लेटफार्म पर Altroz को भी तैयार कर रही है। Tata Blackbird को 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। बात करें कीमत, की तो Blackbird की कीमत 8 से 10 लाख के आस पास हो सकती है। और इसे 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है।