फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata nano will come in electric version with ola cab company

नैनो फिर आयेगी घर-घर, इस बार अंदाज है एकदम अलग

Sat, 08 Sep 2018 12:09 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
tata nano will come in electric version with ola cab company
Tata nano

टाटा नैनो देश में मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई थी। हालांकि मार्केट में यह छोटी कार अपना रंग नहीं जमा पाई। इस कार के साथ एक और शुरुआत करते हुए ओला इसकी 400 कार को खरीदने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


कोयम्बटूर के जैयम आटोमोटिव्स इस कार का पहला इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार कर रहे हैं जिसे जैयम नैनो नाम दिया जायेगा। इस नई इलेक्ट्रिक नैनो को जैयम बैज के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि इस कार को आप अपने इस्तेमाल के लिए नहीं खरीद सकेंगे क्योंकि इस कार को सिर्फ कमर्शियल तौर पर लाया जायेगा।
विज्ञापन


जैयम आॅटो को सरकार की तरफ से 1.24 लाख की सब्सिडी दी गई है। इस नई रीब्रांड नैनो की शुरुआती बैच की 400 यूनिट्स को कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला को दिया जायेगा। जैयम आॅटो इस नियो कार के लुक्स में कुछ बदलाव करेगा। कार के ज्यादातर फिचर्स नैनो के पेट्रोल वर्जन से लिए जायेगें। जिनमें पॉवर स्टीयरिंग,पॉवर विंडोज,सैन्टर लॉकिंग, ब्लूटूथ,12 वी पॉवर सॉकेट आदि होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैयम नियो इलेक्ट्रिक नैनो में 48 वॉल्ट का मोटर होगा। जो 23 बीएचपी पॉवर से लैस होगा। इस कार का वजन 800 किलोग्राम होगा। एआरएआई के मुताबिक यह कार सिंगल चार्ज में 200 किलोमिटर तक चलेगी। और एसी के इस्तेमाल से यह 140 किलोमिटर तक सफर करने की क्षमता रखेगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed